सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Bulletin CM suspends two officers in Khargone Home Minister warns about film Pathan

देखिए MP की खास खबरें: खरगोन में दो अधिकारियों को CM ने किया निलंबित, फिल्म पठान को लेकर गृहमंत्री की चेतावनी

Ankita Vishwakarma अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 14 Dec 2022 07:46 PM IST
Madhya Pradesh Bulletin CM suspends two officers in Khargone Home Minister warns about film Pathan
इन दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन सेवा अभियान में आक्रमक अंदाज में नजर आ रहे हैं। बुधवार को सीएम  खरगोन में जन सेवा अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए, यहां उन्होंने मंच से ही जिला शिक्षा अधिकारी और भीकनगांव के सीएमओ को सस्पेंड कर दिया।  सीएम शिवराज ने कहा कि भीकनगांव में पैसे अध्यक्ष और सीएमओ को निकालने थे। सीएमओ ने अकेले ही निकाल लिए। मैं उन्हें सस्पेंड करता हूं। गड़बड़ नहीं चलेगी, इनकी जांच भी की जाएगी। इसके बाद उन्होंने खरगोन के जिला शिक्षा अधिकारी केके डोंगरे को निलंबित किया। डोंगरे के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन समेत कई लोगों ने डोंगरे की शिकायत की थी। बता दें, बीते कुछ दिनों में सीएम डिंडौरी, सीधी, समेत कई जिलों के दर्जनभर से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर चुके हैं। 

Read More: MP News: शिवराज ने अब मंच से खरगोन के डीईओ और भीकनगांव के सीएमओ को सस्पेंड किया, बोले- जनता ही मेरी भगवान


शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म पठान रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के गीत 'बेशरम रंग' को हाल ही में रिलीज किया गया है। गाने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के सेंसुअस डांस स्टेप्स को ट्रोल किया जा रहा है। तो वहीं,  गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मध्यप्रदेश में फिल्म की रिलीज पर विचार करने की बात कही है। उनका कहना है कि यदि गाने में पहनाए गए कपड़ों में बदलाव नहीं किया गया तो फिल्म की रिलीज खटाई में पड़ सकती है। बता दें, हाल ही में रिलीज पठान फिल्म के गाने में दीपिका पादुकोण मोनोकनी में बेहद बोल्ड और इरोटिक नजर आ रही हैं। वहीं, उनकी बिकिनी के केसरिया रंग पर भी बवाल मचा हुआ है। वहीं, इस गाने पर जैन के मरीबा गाने की धुन चुराने और सेंसुअस डांस स्टेप्स भी चुराने के आरोप लग रहे हैं। 

Read More: Besharam Rang: दीपिका की बिकिनी के रंग पर बवाल, MP में फिल्म की रिलीज खतरे में, गृहमंत्री मिश्रा ने दी चेतावनी

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बुधवार को उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। उन्होंने गर्भगृह में  बाबा महाकाल की विशेष पूजा-अर्चना की इस दौरान वह पारंपरिक धोती ओर शोला पहने नजर आये। उन्होंने बाबा महाकाल का जल और दूध से अभिषेक कर आरती की। पूजन अर्चन के बाद वह नंदीहॉल में शिव आराधना में लीन दिखाई दिए। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि वर्षों से बाबा महाकाल के दर्शन करने आ रहा हूं। फडणवीस ने महाकाल मंदिर को अलौकिक शक्ति बताया और सभी के कल्याण की कामना की। 

Read More: Mahakaleshwar: महाकालेश्वर दर्शन करने पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, कहा- बाबा महाकाल से ऊर्जा प्राप्त करने आया हूं

भोपाल में क्राइम ब्रांच ने शादी समारोह में पिस्टल लहराते हुए डांस करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।  आरोपी फुरकान उर्फ शेरू पर शहर के अलग-अलग थानों में एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले आरोपी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी एक शादी समारोह में पिस्टल हाथ में लेकर 'मुझे हीरो न बनाना विलेन रहने दे' गाने पर पिस्टल लहराते हुए डांस कर रहा था। जिसके बाद से क्राइम ब्रांच उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर  छोला मार्केट के पास से गिरफ्तार कर लिया। 

Read More: Bhopal News: मुझे हीरो न बनना विलेन रहने दे, गाने पर पिस्टल लहराने वाले की की निकली हेकड़ी, यह हो गया हाल

सतना जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ढाबे में खाना मांगने गई भूखी आदिवासी महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ढाबा मालिक, कुक और ढाबे के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार महिला मैहर की रहने वाली है। करीब 12 दिन पहले घर में किसी बात से नाराज होकर महिला अपनी बहन के यहां पैदल जा रही थी,इसी दौरान भूख लगने पर वह ढाबे में खाना मांगने पहुंची थी, जहां आरोपियों ने उसे खाने का लालच देकर बंधक बना लिया और करीब 12 दिनों तक उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। मंगलवार को पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागी और पुलिस के पास जाकर अपनी आपबीती सुनाई।

Read More:  Rape in Satna: रोटी मांगने ढाबे गई आदिवासी महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप, ढाबा मालिक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

सीहोर में चलती मारुति वैन में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। वैन में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई, मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया, वहीं, आग लगने से वैन पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। जानकारी के मुताबिक जिले के इछावर तहसील के ग्राम कल्याणपुरा में एक चलती मारुति वैन में अचानक आग भड़क उठी, आग उठती देख वैन सवार लोग कूदकर बाहर आ गए और एक विस्फोट के साथ मारुति वैन धू-धूकर जलने लगी, जिसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी, स्थानीय लोगों की सूचना के बाद इछावर नगर परिषद की दमकल मौके पर पहुंची, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन आग इतनी भीषण थी की मारुति वैन पूरी तरह से जल गई।

Read More: Sehore: चलती मारुति वैन बनी आग का गोला, लोगों ने कूदकर बचाई जान, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू,देखें वीडियो
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रेवाड़ी: सूटकेस में बंद मिला महिला का शव,बदबू आने पर हुआ खुलासा

14 Dec 2022

भारत जोड़ो यात्रा पर आनंद शर्मा और अल्का लांबा से अमर उजाला की खास बातचीत

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर से,3 दिन में 80KM पैदल चलेंगे राहुल गांधी

14 Dec 2022

पंचकूला: डेढ़ माह पहले खरीदी CNG टैक्सी, बीच सड़क धू-धूकर जली

14 Dec 2022

गुजरात चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में शुरू हुई कलह, रघु देसाई ने मल्लिकार्जुन खरगे को लिखी चिट्ठी

14 Dec 2022
विज्ञापन

2024 लोकसभा चुनाव: केशव प्रसाद मौर्य के जीत के दावे पर समाजवादी पार्टी ने ली चुटकी

14 Dec 2022

Sehore: चलती मारुति वैन बनी आग का गोला, लोगों ने कूदकर बचाई जान, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू,देखें वीडियो

14 Dec 2022
विज्ञापन

नीतीश कुमार का बड़ा एलान 2025 का चुनाव लड़ा जायेगा तेजस्वी के नेतृत्व में

14 Dec 2022

विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जाने पूरा मामला

14 Dec 2022

2024 लोकसभा चुनाव पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान आया सामने, देखें वीडियो

13 Dec 2022

Mathura: CM Yogi ने मथुरा को दी 822 करोड़ की सौगात, कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

13 Dec 2022

हरियाणा में किसानों-टोलकर्मियों में बवाल,हिसार में मारपीट से भड़के किसान समेत हरियाणा की बड़ी खबरें

13 Dec 2022

शिवसेना के नाम और चिन्ह पर चुनाव आयोग ने क्या कहा? किसको मिलेगा धनुष-तीर?

13 Dec 2022

खास खबरें: पीएम मोदी की हत्या की बात कहने वाले कांग्रेस नेता भेजे गए जेल, चार साल की बच्ची की नर्मदा परिक्रमा

13 Dec 2022

मध्य प्रदेश में भी ऑपरेशन गुजरात की उठी मांग, बीजेपी विधायक ने बढ़ाई सीएम शिवराज की चिंता

13 Dec 2022

शौकत अली का विवादित बयान आया सामने, कहा- 'हमारी टोपी, हमारी दाढ़ी को बनाया जाता है निशाना'

13 Dec 2022

राजा पटेरिया के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, आगामी चुनावों में BJP को होगा फायदा?

13 Dec 2022

MP News: नर्मदा परिक्रमा पर निकली चार वर्षीय राजेश्वरगिरी, रोजाना तय कर रही 25 किमी का पैदल सफर, देखें वीडियो

13 Dec 2022

Agra: डिवाइडर से टकराकर हवा में गोल-गोल घूमी कार, भयावह घटना ने कर दिए रोंगटे खड़े

13 Dec 2022

चंडीगढ़: धनास लेक पर लगा सबसे बड़ा तैरता हुआ सोलर पैनल,फव्वारे लगाएंगे चार चांद

13 Dec 2022

रोहतक: MBBS के छात्रों और अभिभावकों की एकजुटता का दिखा असर,PTM मीटिंग में केवल 5-7 स्टूडेंट्स के अभिभावक दिखे

13 Dec 2022

केंद्र सरकार ने पुरानी पेंशन योजना पर कही बड़ी बात, हिमाचल में कांग्रेस ने OPS को बनाया था बड़ा मुद्दा

13 Dec 2022

शिवपाल यादव को लोकसभा भेजने की तैयारी, बघेल ने अखिलेश पर कसा तंज

13 Dec 2022

रामपुर उपचुनाव में हार के बाद अखिलेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- हमारे पास है वीडियो

13 Dec 2022

यूपी में जीएसटी छापेमारी के खिलाफ व्यापारियों के समर्थन में आए अखिलेश यादव

13 Dec 2022

UP Nikay Chunav की तारीखों के ऐलान पर फिलहाल रोक जारी, राज्य सरकार ने मांगा और समय

13 Dec 2022

UP Nikay Chunav : यूपी निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी में आप, सांसद संजय सिंह ने की घोषणा

13 Dec 2022

रेवाड़ी: नशा तस्कर की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर,नगर परिषद ने की कार्रवाई

13 Dec 2022

भिवानी: सज धज कर रिंग सेरेमनी कार्यक्रम में घुसे चोर,डायमंड की रिंग और 5 लाख नकदी से भरा बैग लेकर फरार

13 Dec 2022

चंडीगढ़: हल्लोमाजरा में मोमबत्ती फैक्टरी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

13 Dec 2022
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed