{"_id":"6a7b1d6da55499b38001e14b","slug":"drinks-and-dancing-amidst-crates-of-liquor-video-of-alleged-liquor-warehouse-in-anjaniya-goes-viral-raising-questions-about-the-excise-department-mandla-news-c-1-1-noi1510-4600488-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"शराब की पेटियों के बीच जाम और डांस: अंजनिया के कथित शराब गोदाम का वीडियो वायरल, आबकारी विभाग पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की पेटियों के बीच जाम और डांस: अंजनिया के कथित शराब गोदाम का वीडियो वायरल, आबकारी विभाग पर उठे सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 09:51 PM IST
मंडला जिले के अंजनिया क्षेत्र स्थित एक कथित शराब गोदाम से पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वायरल वीडियो में शराब की पेटियों के बीच करीब सात-आठ युवक और दो युवतियां तेज संगीत पर डांस करते और पार्टी मनाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में परिसर के अंदर कूलर, साउंड सिस्टम और खाने-पीने का सामान भी दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने शराब कारोबार से जुड़े परिसरों में इस तरह की गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शराब ठेकेदारों द्वारा बाहरी लोगों को बुलाकर इस तरह के आयोजन किए जाते हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है।
कांग्रेस पहले भी उठा चुकी है शराब कारोबार का मुद्दा
मंडला नगर कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश रंजन उसराठे के नेतृत्व में हाल ही में शराब की अवैध बिक्री और मारपीट समेत अन्य शिकायतों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया था। कांग्रेस ने शराब कारोबार से जुड़े मामलों में सख्ती करने, बाहरी लोगों की जांच कराने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की थी।
प्रबंधक ने वीडियो को बताया पुराना
वायरल वीडियो को लेकर शराब ठेके के प्रबंधक राजेश गुप्ता का कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रहा प्रतिष्ठान और उसमें मौजूद लोग उनके नहीं हैं। उनका दावा है कि यह वीडियो पूर्व ठेकेदारों के समय का हो सकता है।
वहीं, आबकारी उपनिरीक्षक सर्वेश नागवंशी ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रहा परिसर किससे संबंधित है। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा परिसर वास्तव में शराब गोदाम है या नहीं और वहां पार्टी आयोजित करने की अनुमति थी या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।