{"_id":"6a7afd5f215158beb3052fbc","slug":"video-har-ghar-tiranga-campaign-patriotic-performance-by-the-railway-protection-force-band-at-banaras-station-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'हर घर तिरंगा' अभियान, बनारस स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल बैंड का देशभक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'हर घर तिरंगा' अभियान, बनारस स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल बैंड का देशभक्ति प्रदर्शन
स्वतंत्रता दिवस समारोह और 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत बनारस रेलवे स्टेशन पर देशभक्ति बैंड प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 10 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक प्लेटफॉर्म संख्या-8 स्थित सेल्फी प्वाइंट यात्री हॉल में हुआ। रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट बनारस ने इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। रेलवे सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र, गोरखपुर से आए बैंड दल ने अपनी प्रस्तुतियों से यात्रियों में देशभक्ति की भावना जगाई। बैंड ने 'वन्दे मातरम्', 'जहां डाल-डाल पर चिड़िया करती है बसेरा' और 'दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए' जैसे गीत प्रस्तुत किए। इन मधुर धुनों से पूरा स्टेशन परिसर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव से भर उठा। कार्यक्रम के दौरान यात्रियों, विदेशी पर्यटकों, रेल कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के जवानों ने उत्साहपूर्वक तालियां बजाईं। अनेक यात्री देशभक्ति गीतों की धुन पर झूमते दिखे और उन्होंने बैंड की प्रस्तुति की सराहना की। सहायक सुरक्षा आयुक्त/छपरा अजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। प्रभारी निरीक्षक/मडुआडीह अजय राज वर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बनारस राजेश कुमार के कुशल नेतृत्व में किया गया। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे और आयोजन शांतिपूर्ण तथा गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।