Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
A steamer carrying over 100 passengers broke down in the Chambal River and was swept away by strong currents.
{"_id":"6a816447cd8294c1e006ec41","slug":"a-steamer-carrying-over-100-passengers-broke-down-in-the-chambal-river-and-was-swept-away-by-strong-currents-morena-news-c-1-1-noi1227-4615318-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबल में लापरवाही का खेल: रोक के बाद भी दौड़ाया स्टीमर, बीच नदी में डीजल खत्म, बहाव में बहने से घबराए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबल में लापरवाही का खेल: रोक के बाद भी दौड़ाया स्टीमर, बीच नदी में डीजल खत्म, बहाव में बहने से घबराए लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मुरैना ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2026 07:14 PM IST
Link Copied
पोरसा क्षेत्र के नगरा साहसपुर घाट से उत्तर प्रदेश के बटेश्वरा महादेव मंदिर के लिए निकला यात्रियों से भरा स्टीमर रविवार सुबह चंबल नदी के बीच अचानक खराब हो गया। स्टीमर में 100 से ज्यादा यात्री और 50 से अधिक मोटरसाइकिलें सवार थीं। अचानक इंजन बंद होने के बाद स्टीमर नदी की तेज धार के साथ बहने लगा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
यात्रियों के मुताबिक स्टीमर में डीजल खत्म हो गया था। इसी दौरान इंजन बंद हो गया और स्टीमर का नियंत्रण मुश्किल हो गया। एक यात्री ने बताया कि स्टीमर के पंखे में कपड़ा फंस गया था और इसी दौरान डीजल भी खत्म हो गया। इंजन बंद होने के बाद तेज बहाव के कारण स्टीमर लगातार नदी की धार के साथ आगे बढ़ता रहा।
स्टीमर के बहकर भिंड जिले की सीमा की ओर पहुंचने के बाद यात्रियों की चिंता और बढ़ गई। स्टीमर स्टाफ ने बल्लियों के सहारे उसे नियंत्रित करने और नदी के किनारे लगाने की कोशिश की। इस दौरान स्टीमर में सवार यात्रियों ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर घटना को रिकॉर्ड किया। देखते ही देखते स्टीमर के नदी में बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
घटना के बाद अब राहत की खबर सामने आई है। भिंड जिले के अटेर क्षेत्र स्थित कच्छपुरा में स्टीमर को सुरक्षित नदी के किनारे लगा दिया गया है। स्टीमर में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। किसी यात्री के घायल होने की फिलहाल सूचना नहीं है। स्टीमर को किनारे लगाने के बाद वॉटर प्रोजेक्ट प्लांट स्थल से सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। इससे यात्रियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है।
घटना के बाद स्टीमर में सवार यात्रियों ने संचालन में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। यात्रियों का कहना है कि 100 से ज्यादा लोगों और 50 से अधिक मोटरसाइकिलों को लेकर चल रहे स्टीमर में डीजल खत्म होना और बीच नदी में इंजन बंद हो जाना गंभीर लापरवाही है। हालांकि, राहत की बात यह है कि स्टीमर को सुरक्षित किनारे लगा लिया गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना के बाद अब स्टीमर संचालन की व्यवस्था, यात्रियों की संख्या, सुरक्षा इंतजाम और तकनीकी जांच को लेकर प्रशासन की ओर से जांच की जरूरत महसूस की जा रही है। प्रशासन की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि स्टीमर में इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों और वाहनों को ले जाते समय सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।
बरगी हादसे से भी सबक नहीं, 13 की हुई थी मौत
इससे पहले इसी साल 30 अप्रैल को जबलपुर के समीप बरगी बांध में खराब मौसम के चलते एक क्रूज डूब गया था। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई थी। क्रूज में 41 लोग सवार थे। इसमें से 28 बचा लिए गए थे। इस हादसे के बाद प्रदेशभर के तालाबों व नदियों में यांत्रिक नौकाओं के संचालन पर रोक लगाई गई थी, लेकिन एक बार फिर लापरवाही के मामले सामने आने लगे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।