Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Morena News: Sand mafia attacks police, speeding tractor hits Bolero, head constable injured
{"_id":"69bfb753002a35b5a5092e69","slug":"sand-mafia-attacks-police-crushes-bolero-leaves-head-constable-bleeding-morena-news-c-1-1-noi1227-4078253-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Morena News: रेत माफिया का पुलिस पर हमला, तेज रफ्तार ट्रैक्टर से बोलेरो को मारी टक्कर, प्रधान आरक्षक लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena News: रेत माफिया का पुलिस पर हमला, तेज रफ्तार ट्रैक्टर से बोलेरो को मारी टक्कर, प्रधान आरक्षक लहूलुहान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मौरेना ब्यूरो Updated Sun, 22 Mar 2026 04:35 PM IST
Link Copied
मुरैना में रेत माफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब पुलिस भी उनके निशाने पर है। दिमनी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन रोकने पहुंची पुलिस टीम पर माफियाओं ने सीधा हमला बोल दिया। बरेथा के चक्रपान का पुरा के पास घेराबंदी देख ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगाने के बजाय स्पीड बढ़ाई और पुलिस की बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सरकारी वाहन का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया।
हमले में प्रधान आरक्षक सुदामा रजक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि पुलिस ने भी तेजी दिखाते हुए पीछा किया और एक आरोपी को ट्रैक्टर सहित दबोच लिया, जबकि बाकी फरार हो गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
ट्रैक्टर की सीधी टक्कर के कारण पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में वाहन चला रहे दिमनी थाने में पदस्थ आरक्षक सुदामा रजक के सिर में चोट लगी। घायल आरक्षक को तत्काल डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद आरक्षक को घर पहुंचा दिया गया है। टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपी चालक संतोष परमार को पुलिस टीम ने मशक्कत और घेराबंदी के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
घटना को लेकर एसडीओपी मुख्यालय विजय भदौरिया ने बताया कि रेत खनन माफिया पर कार्रवाई करने पुलिस टीम गई थी। रेत की ट्रेक्टर ट्रॉली दिखी तो उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन ट्रैक्टर चालक ने पुलिस वाहन को ही टक्कर मार दी। मामला दर्ज कर लिया है आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरक्षक सुरक्षित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।