सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   A youth was attacked by 15 people at a tea stall in Itarsi, a dispute suspected to be related to a transgender

इटारसी में दिनदहाड़े हमला: 15 बदमाशों ने युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा, किन्नर गुट विवाद का शक; जानें मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 07:13 PM IST
A youth was attacked by 15 people at a tea stall in Itarsi, a dispute suspected to be related to a transgender

नर्मदापुरम जिले के इटारसी स्थित चामुंडा चौराहे के पास मंगलवार को दिनदहाड़े उस समय सनसनी फैल गई, जब एक चाय की दुकान पर बैठे युवक पर अचानक 15 से अधिक बदमाशों ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी आरोपी एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर पहुंचे और उतरते ही बिना किसी बातचीत के युवक पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। कुछ ही क्षणों में पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा। हमलावरों ने युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा और तब तक मारते रहे, जब तक वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर नहीं गिर पड़ा। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि मौके पर मौजूद लोग डर के कारण दूर खड़े रहे।

घायल युवक की पहचान सतीश कतिया के रूप में हुई है, जो किन्नर समुदाय के एक गुट से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद सतीश को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इसी बीच घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह हमलावर बेखौफ होकर युवक पर लगातार हमला कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।

पढ़ें: एमपी में बनेगा‘राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड’, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटियां

मामले में पिंकी किन्नर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सुंदर भदौरिया अपने करीब 10 साथियों के साथ पहले से ही हमले की योजना बनाकर आया था। उनके अनुसार, आरोपी सुबह से ही इलाके में घूम रहे थे और मौके की तलाश में थे। जैसे ही मौका मिला, उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया। पिंकी किन्नर ने यह भी आरोप लगाया कि हमला रेशम किन्नर गुट के लोगों द्वारा किया गया है, जिनके बीच लंबे समय से आपसी रंजिश और वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है।

वहीं, डॉक्टरों के अनुसार सतीश की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसके हाथ में छह जगह फ्रैक्चर हैं और सिर पर गहरे घाव के निशान हैं। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: नेपाल में बहराइच के युवकों पर चढ़ा पानी टैंकर, दो की मौत, एक श्रमिक कर रहा जिंदगी से संघर्ष

05 May 2026

Haldwani: नक्शा पास करने का अधिकार छीने जाने के विरोध में ग्राम प्रधानों की बैठक

05 May 2026

VIDEO: भाजपा ने विधायक का पुतला फूंका, जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप

05 May 2026

पौड़ी को विकास की सौगात, 15 जून तक पूरी होंगी घोषणाएं: पोरी

05 May 2026

Shahjahanpur News: कलक्ट्रेट गेट के सामने महिला सड़क पर लेटी, वेंडर पर लगाया मारपीट का आरोप

05 May 2026
विज्ञापन

Ujjain News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी शुरू, महाकाल मंदिर में बदलेंगी व्यवस्थाएं, जानें क्या मिलेगी नई सुविधाएं

05 May 2026

पानीपत में हैचरी की सीवर लाइन साफ करने उतरे दो युवक, दम घुटने से मौत

05 May 2026
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र में योगदान का सम्मान: कानपुर में जुटे दिग्गज, मंत्री और महापौर ने शिक्षकों को नवाजा

05 May 2026

Shahjahanpur: कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए मतदान जारी, पोलिंग बूथों पर कड़ी सुरक्षा

05 May 2026

अलीगढ़ के केवल विहार में 45 लाख की लागत से बनी आरसीसी सड़क उखड़ी, दोबारा बनेगी

05 May 2026

सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो ने 3 हजार की रिश्वत लेते एएलएम को रंगे हाथ गिरफ्तार

05 May 2026

Una: देर रात की बारिश बनी वरदान, सीड ड्रिल से तेज हुई मक्की की बुआई

05 May 2026

Kullu: बंगाल की जीत का जश्न कुल्लू में, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई और निकाली विजय रैली

05 May 2026

अलीगढ़ नगर निगम ने डॉ. आंबेडकर सामुदायिक भवन धर्मशाला को कराया कब्जामुक्त

05 May 2026

पंचकूला सेक्टर एक के पीजी कॉलेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन

05 May 2026

VIDEO: शिक्षामित्रों के चेहरे पर लौटी मुस्कान: 10 से 18 हजार हुआ मानदेय, सम्मान समारोह में खुशी की लहर

05 May 2026

VIDEO: ट्रांसफार्मर के पास भरा सीवर का पानी, कभी भी हो सकता है हादसा

05 May 2026

VIDEO: करनैलगंज उपचुनाव: 11 बजे तक सकरौरा में 40% और भैरोनाथपुरम में 25% मतदान

05 May 2026

VIDEO: गोंडा: दूसरे दिन भी कई गांवों में बिजली गुल, आपूर्ति बहाली में जुटा विभाग

05 May 2026

Mandi: प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज जम्वाल बोले- कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई, सभी वर्गों के सम्मान की बात

05 May 2026

Kullu: भुंतर में 17.28 ग्राम चिट्टा के साथ महिला गिरफ्तार

05 May 2026

यमुनानगर में पत्नी की हत्या के बाद एक दिन तक घर में पड़ा रहा शव, दो मासूम बेटे बने त्रासदी के गवाह

05 May 2026

हरियाणा में फायर कर्मचारियों की हड़ताल 10 मई तक बढ़ी

VIDEO: सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी के सामने लगी उपभोक्ताओं की भीड़, भंडारा के लिए भी नहीं मिल रहा सिलिंडर

05 May 2026

झज्जर में सड़क हादसे में निजी कंपनी कर्मी की मौत

चंडीगढ़ में ब्लाइंड इंस्टीट्यूट का फाउंडेशन डे मनाया

05 May 2026

Video: जयराम ठाकुर ने सीएम पर कसा तंज, कहा- जहां-जहां गए, वहां-वहां हारी कांग्रेस

05 May 2026

VIDEO: सिपाहीधारा से लगी पहाड़ी से विशाल बोल्डर गिरा, कार क्षतिग्रस्त

05 May 2026

Rudrapur: भाजपाईयों ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

Khatima: भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed