जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर नर्मदापुरम नगरी में भी आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। महास्नान के बाद अस्वस्थ हुए भगवान जगनाथ आज स्वस्थ होकर भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकले। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा रामजी बाबा समाधि स्थल से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई। भव्य स्तर पर निकली शोभायात्रा में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बलदाऊ की प्रतिमा विराजित रहीं। जगह-जगह फूल बरसाकर शहर वासियों ने स्वागत किया। अखंड मंडेश्वर डोंगरवाडा धाम द्वारा प्रतिवर्ष भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है।
यात्रा डोंगरवाडा से प्रारंभ होकर नर्मदापुरम रामदेव बाबा समाधि स्थल पहुंची। यहां से शहर में भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा निकाली गई। दरअसल वैशाख पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ जी का महास्नान किया गया था जिसमें वह अस्वस्थ हो गए थे 16 दिन बाद स्वस्थ हुए भगवान का पूजन अभिषेक कर रथयात्रा शुरू हुई। भगवान अपने भक्तों का हाल जानने रथयात्रा पर निकले तो भकतों ने पलक पांवड़े बिछाकर भगवान का अभिनंदन स्वागत किया। रथ यात्रा में शामिल हुये श्रद्धालुओं ने बताया कि आज नर्मदापुरम में ऐसा लग रहा है कि जगनाथपुरी भगवान जगन्नाथ स्वयं नर्मदापुरम में प्रकट हो गये हैं।
ये भी पढ़ें-
पुरी की तर्ज पर सीहोर में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने खींचा रथ
प्रभु के स्वागत के लिये पूरा शहर रथ यात्रा में शामिल हुआ है। बड़ी संख्या में रथ यात्रा में महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। आज भगवान 16 दिन बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देने अपने कक्ष से बाहर आये है। शहर में खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है। नर्मदापुरम शहर के साथ ही आजपास के ग्रामीण अंचलों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में रथयात्रा में शामिल हुए हैं। पूरे शहर में ढोलबाजों को धुन पर लोग भगवान जगन्नाथ यात्रा के आगे नाचते गाते चल रहे हैं। पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मंदिर को भी भव्य रूप में सजाया गया है। आज से भगवान अपने स्थान पर बैठकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।