{"_id":"6981734e50c597aa150d442f","slug":"law-and-order-issues-raised-again-in-raisen-electricity-workers-assaulted-raisen-news-c-1-1-noi1454-3910796-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raisen News: रायसेन में कानून-व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, बिजली बिल वसूली टीम से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raisen News: रायसेन में कानून-व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, बिजली बिल वसूली टीम से मारपीट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 11:00 AM IST
Link Copied
रायसेन जिले में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सिलवानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत साईंखेड़ा बरेली मार्ग पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब बकाया बिजली बिल वसूली के लिए पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग की टीम नियमित प्रक्रिया के तहत बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए संबंधित उपभोक्ता के यहां पहुंची थी। इसी दौरान उपभोक्ता के बेटों सोनू और मोनू शेजवार द्वारा कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की गई, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कर्मचारियों पर ईंट से हमला किया गया और उनके साथ मारपीट भी की गई।
घटना में शासकीय कार्य में लगे कर्मचारियों को चोटें आईं, जिससे विभागीय अमले में रोष व्याप्त है। बिजली विभाग का कहना है कि यह मामला स्पष्ट रूप से शासकीय कार्य में बाधा डालने का है, इसके बावजूद पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया गया। इसी बात को लेकर विभाग ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
उधर, घटना का वीडियो सामने आने के बाद आमजन के बीच भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार यह सवाल उठा रहे हैं कि शासकीय कर्मचारियों के साथ खुलेआम हुई मारपीट के बावजूद सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई। सिलवानी थाना क्षेत्र में बीते कुछ समय से लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर संदेह गहराता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।