Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
The head priest of Kaal Bhairav Dham received death threats, triggered by a campaign to de-addict alcohol.
{"_id":"69c235d1ecbb8cdded0b96f6","slug":"the-head-priest-of-kaal-bhairav-dham-received-death-threats-triggered-by-a-campaign-to-de-addict-alcohol-raisen-news-c-1-1-noi1454-4085274-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raisen News: 'शराब की मुहिम छोड़ दो, नहीं तो भीड़ में ही हत्या हो जाएगी', कालभैरव धाम के पीठाधीश्वर को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raisen News: 'शराब की मुहिम छोड़ दो, नहीं तो भीड़ में ही हत्या हो जाएगी', कालभैरव धाम के पीठाधीश्वर को धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 04:18 PM IST
Link Copied
रायसेन जिले के ग्राम सांचेत स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ काल भैरव धाम एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां के पीठाधीश्वर नाना गुरु सरकार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, रायसेन जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित सांचेत गांव में काल भैरव धाम लंबे समय से आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां हर शनिवार को सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं और नाना गुरु सरकार के मार्गदर्शन में शराब त्यागने की शपथ लेते हैं। यही मुहिम अब विवाद और धमकी का कारण बनती नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि अज्ञात युवक ने फोन कर नाना गुरु सरकार को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि वे केवल पूजा-पाठ तक सीमित रहें और शराब छुड़ाने की मुहिम को तुरंत बंद कर दें। आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि यदि यह अभियान जारी रखा गया तो भीड़ के बीच ही उनकी हत्या कर दी जाएगी। इस धमकी के बाद नाना गुरु सरकार ने बिना देर किए देवनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। बाबा के अनुयायी आशंका जता रहे हैं कि कहीं धमकी देने वाला व्यक्ति अपनी बात को अंजाम न दे दे।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। खासतौर पर हाल ही में मथुरा में फरसा बाबा की हत्या की घटना के बाद इस तरह की धमकी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। बाबा के अनुयायी आशंका जता रहे हैं कि कहीं धमकी देने वाला व्यक्ति अपनी बात को अंजाम न दे दे।
नाना गुरु सरकार ने इस मामले में कहा कि काल भैरव धाम में हजारों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है और यहां चल रही शराब मुक्ति की मुहिम से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों को यह कार्य पसंद नहीं आ रहा है, इसी कारण उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि चाहे उनकी जान ही क्यों न चली जाए, वे इस मुहिम को बंद नहीं करेंगे। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने बताया कि पीठाधीश्वर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।