मध्यप्रदेश की मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार प्रदेश में एक वर्ष पूर्ण कर चुकी है, जिसने अपने-अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख प्रदेश के अलग-अलग जिले में भाजपा सरकार के मंत्री व जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराया, जिसके लिए बकायदा लगभग दस पन्नों का प्रेस नोट भी जारी किया गया, जिसे प्रेस वार्ता के माध्यम से भाजपा सरकार के मंत्री व जनप्रतिनिधियों ने मीडिया के समक्ष रखा।
उसी क्रम में राजगढ़ जिला मुख्यालय में भी जिला भाजपा की ओर से प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसमें शामिल होने के लिए प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना भी शामिल हुए। जहां उन्होंने प्रदेश सरकार के एक वर्ष का लेखा-जोखा प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया के समक्ष रखा, जिसमें उन्होंने प्रदेश भाजपा सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां बताई। वहीं, कांग्रेस पर भी हमला बोला, लेकिन वे उक्त प्रस्तुत का वाचन करते हुए थकते हुए नज़र आए।
दरअसल, प्रेसवार्ता के दौरान मोहन यादव के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का वाचन कर रहे थे। उसी दौरान उनके पास बैठे राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने उन्हें मुख्यमंत्री की किसी योजना की याद दिलाई तो उन्होंने कहा कि मंत्री जी ऐसे हम गिनाएंगे तो महीना तो लग ही जाएगा।
आपको बता दें, कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना शनिवार को राजगढ आए। मोहन सरकार का एक साल पूर्ण होने पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक जो भी घोषणाएं की हैं, वे धरातल पर उतरेंगी। वहीं, उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में भी बताया। मंत्री कंसाना ने बताया कि विकसित मध्यप्रदेश के लिए हमने रोडमैप तैयार किया है। जैसे अर्थव्यवस्था दोगुनी, किसानों के लिए सौर ऊर्जा, युवाओं को नौकरी, यात्रियों के लिए परिवहन सुविधा, सिंचित क्षेत्र को दोगना करना ऐसी कई योजना के बारे में उन्होंने जानकारी दी।
सरकार के द्वारा एक वर्ष में कराए गए कार्यों का बखान वहीं आगामी जो योजना बना रही है, उनके बारे में प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रेस वार्ता में राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार, पूर्व राज्य मंत्री रघुनंदन शर्मा, जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर सहित विधायक गण व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ गढ़ मौजूद रहे।