{"_id":"675db97b67914ec3f1088462","slug":"video-iro-national-president-met-family-deceased-ramashankar-get-justice-for-the-victim-family","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मृतक रमाशंकर के परिजनों से मिले IRO के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बोले- पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का करेंगे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मृतक रमाशंकर के परिजनों से मिले IRO के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बोले- पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का करेंगे कार्य
इंडियन रिफॉर्मर्स आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन यादव शनिवार को थाना क्षेत्र के सरायपुल गांव पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक रमाशंकर यादव के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट कर पीड़ित परिवार को ढांढस बधाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में समूचे इंडियन रिफॉर्मर्स ऑर्गेनाइजेशन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। परिजनों से कहा दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि हर हाल में मृतक को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। पीड़ित परिवार को जब भी हमारी जरूरत पड़ेगी हम उसके साथ खड़े रहेंगे। बता दें कि सरायपुल गांव निवासी मिठाई विक्रेता रमाशंकर यादव की चार दिसंबर की रात में निर्मम हत्या हो गई थी। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख बृजलाल यादव, प्रशांत, उमेश, प्रदीप, पंकज आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।