{"_id":"675dbabe41074ea79807c211","slug":"video-bhadra-and-gayatri-performed-mahishasuramardini-dance-front-of-maa-durga-in-kashi","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : काशी में मां दुर्गा के सामने भद्रा और गायत्री ने किया महिषासुरमर्दिनी नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : काशी में मां दुर्गा के सामने भद्रा और गायत्री ने किया महिषासुरमर्दिनी नृत्य
दुर्गाकुंड स्थित आदिशक्ति कूष्मांडा दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा का भव्य शृंगार हुआ। बेला, जूही, गेंदा, गुड़हल सहित अनेक फूलों से मां का शृंगार किया गया। स्वर्ण आभूषण से सुसज्जित कर महंत आनंद गोपाल द्विवेदी ने माता की आरती उतारी। सायं काल आदिशक्ति कूष्मांडा दुर्गा माता के दरबार में भद्रा सिन्हा व गायत्री शर्मा ने महिषासुर मर्दिनी पर भरतनाट्यम की प्रस्तुति देकर मां के चरणों में हाजिरी लगाई। दोनों कलाकारों ने प्रस्तुति देते समय भाव विभोर हो गईं और मां के दरबार में अगली हाजिरी के लिए निवेदन प्रस्तुत किया। पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज रहा था। कलाकारों को चुनरी प्रसाद माल्यार्पण करके महंत आनंद गोपाल द्विवेदी व पंडित अवशेष पांडे कल्लू महाराज ने आशीर्वाद दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।