{"_id":"676eeaed892726417e0765ad","slug":"people-took-to-the-streets-to-get-justice-for-yatharth-held-a-candle-march-demonstrated-demanded-fir-against-the-culprits-yatharth-had-committed-suicide-in-the-shooting-academy-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-2462591-2024-12-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar: यथार्थ को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे लोग, कैंडल मार्च निकाल कर किया प्रदर्शन; FIR की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar: यथार्थ को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे लोग, कैंडल मार्च निकाल कर किया प्रदर्शन; FIR की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोक नगर Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 28 Dec 2024 02:54 PM IST
Link Copied
राजधानी भोपाल स्थित शूटिंग एकेडमी में अशोकनगर के होनहार यथार्थ रघुवंशी ने बीते दिनों अपनी शूटिंग गन से सुसाइट कर ली थी। यथार्थ में सुसाइट करने से पहले अपने इस कदम के लिए कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके नाम अपने दोस्त को भेजे थे, लेकिन आज दिनांक तक आत्महत्या के लिए दबाव बनाने वाले दोषियों पर कोई एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई है। इस मामले से नाराज शहर वासी सड़क पर उतर आए और यथार्थ को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया।
दरअसल, बीते दिनों अशोकनगर के खेल अधिकारी अरुण रघुवंशी के नाबालिग पुत्र यथार्थ रघुवंशी ने भोपाल में आत्महत्या कर ली थी। 17 वर्षीय यथार्थ राजधानी भोपाल स्थित शूटिंग एकेडमी प्रशिक्षण ले रहा था और काफी अच्छा प्रदर्शन कर रह था, लेकिन एकेडमी के कुछ सीनियर लड़के उसे परेशान करते थे। जिस दिन यथार्थ ने आत्महत्या कि उस दिन भी उसने अपने पिता को इस बारे में जानकारी दी, लेकिन जब तक उसके पिता भोपाल पहुंचते तब तक यथार्थ ने अपनी शूटिंग रायफल से आत्महत्या कर ली।
इस मामले में अब तक कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। जिसके चलते बीते दिनों भी सर्व समाज द्वारा एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया था और अब एक बार फिर यथार्थ को न्याय दिलाने शहरवासियों ने एक कैंडिल मार्च निकाला और फिर से एक ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कैंडल मार्च में शहर के तमाम जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी, व्यापारी ओर आम जन शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।