Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Rajgarh Protest by residents in Biaora road is ready but due to lack of drain dirty water flows on road
{"_id":"6740855d3930db25a00f76c7","slug":"protest-by-residents-in-biaora-road-is-ready-but-due-to-lack-of-drain-dirty-water-flows-on-the-roads-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-2342717-2024-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: ब्यावरा में रहवासियों का प्रदर्शन, रोड बनकर तैयार लेकिन नाली न होने से सड़क पर बहता है गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: ब्यावरा में रहवासियों का प्रदर्शन, रोड बनकर तैयार लेकिन नाली न होने से सड़क पर बहता है गंदा पानी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 22 Nov 2024 08:44 PM IST
Link Copied
राजगढ़ जिले के सबसे बड़े शहर ब्यावरा नगर में निवासरत नगरीय क्षेत्र वार्ड क्रमांक-8 के रहवासियों ने नालियां न होने और कारण सड़क पर बहने वाले गंदे पानी के विरोध में शुक्रवार को ब्यावरा नगर पालिका के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों और दो व चार पहिया वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई, जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीएम गीतांजलि शर्मा ने स्थानीय रहवासियों को उनकी समस्या हल करने का आश्वासन दिया, तब जाकर उन्होंने धरना समाप्त किया।
स्थानीय रहवासियों के मुताबिक, वे पिछले कई साल से रोड और नालियों को लेकर परेशान थे। लेकिन जिम्मेदारों ने रोड का निर्माण तो जैसे-तैसे करा दिया। लेकिन नालियां नहीं बनाई गई, जिस कारण सड़क के दोनों और नाली का पानी भरा हुआ रहता है और लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं। हमारे बच्चे खेल नहीं पाते बीमार होते हैं। हमें अब आश्वासन नहीं, बल्कि सात दिन में नालियों का निर्माण चाहिए।
वहीं, मौके पर पहुंची एसडीएम ने भी ये स्वीकार किया कि वाकई यहां के लोग नाली निर्माण न होने के कारण सड़कों पर बहने वाले गंदे पानी के कारण समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ये भी संभव है कि दुर्घटनाएं भी होती होंगी। हमने इन्हें सात दिनों का आश्वासन दिया है और हम यहां इनके लिए नाली निर्माण करवाकर इनकी समस्याएं हल करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।