सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Angry residents killed a truck owner in Chittorgarh after his truck splashed water on a highway

MP News: ट्रक से पानी के छींटे उड़ने से नाराज लोगों ने की चित्तौड़गढ़ के ट्रक मालिक की हत्या, आठ हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Thu, 19 Mar 2026 03:57 PM IST
Angry residents killed a truck owner in Chittorgarh after his truck splashed water on a highway

महू-नीमच हाईवे पर बिलपांक फंटे के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात पपीते से भरे ट्रक से पानी के छींटे उड़ने पर बाइक सवारों ने ट्रक चालक (मालिक) से विवाद किया और अपने साथियों को बुला लिया। आरोपी युवकों व उनके साथियों ने ट्रक चालक व उसके भाई के साथ लोहे की टॉमी व लाठियों से मारपीट की। इससे दोनों भाई घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां एक भाई की मौत हो गई।

बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया कि अनुसार ट्रक चालक व मालिक 42 वर्षीय भगवानसिंह तंवर पिता भेरूसिंह तंवर निवासी ग्राम बड़ी सादड़ी जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) और उसके बड़े भाई 50 वर्षीय उदयसिंह तंवर के स्वयं के एक-एक ट्रक है। दोनों भाई स्वयं ट्रक चलाते भी हैं। बुधवार को भगवानसिंह तंवर ने सनावदा जिला खरगोन से अपने ट्रक में कपास भरा था और वे कपास चित्तौड़गढ़ ले जाने वाले थे। उनके भाई उदयसिंह ने अपने ट्रक में ग्राम सादड़ा जिला खरगोन से  पपीता भरा था और वे पपीता लेकर पुष्कर (राजस्थान) जाने वाले थे। दोनों भाई रास्ते में ट्रक लेकर मिले और दोनों आगे-पीछे ट्रक लेकर राजस्थान की तरफ जाने लगे। इसी बीच बुधवार रात 11 से 11.30 बजे के बीच वे ट्रक लेकर महू-नीमच हाईवे स्थित रतलाम जिले के बिलपांक क्षेत्र से गुजर रहे थे। तभी बाइक पर आरोपी भरत, रोहित व सूरज निवासी चिकलिया पीछे आ रहे थे। पपीता के ट्रक से पानी के छींटे निकलकर उन पर गिरे, इससे वे नाराज हो गए तथा ट्रक चालक से विवाद करने लगे। ट्रक चालक भगवानसिंह व उदयसिंह ने अपने ट्रक कुछ दूर जाकर बिलपांक फंटे के समीप एक दुकान के आगे रोके और ट्रक से नीचे उतरे। तभी आरोपी भी वहां पहुंचे तथा दोनों पक्षों में विवाद व मारपीट होने लगी। इसी बीच आरोपी युवकों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। आरोपियों ने लोहे की टॉमी व लाठियों से दोनों ट्रक चालक भाइयों से जमकर मारपीट की। इससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद भगवासिंह तंवर ने दम तोड़ दिया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजन को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ेंं-सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा को राहत, हाईकोर्ट का आदेश खारिज, अगली सुनवाई 23 जुलाई को 

आठ आरोपियों पर प्रकरण
पुलिस के अनुसार घायल उदयसिंह तंवर व अन्य मृतक भगवानसिंह तंवर का शव उसे पैतृक गांव छोटी सादड़ी ले गए। आरोपी भरत, रोहित, सूरज सहित आठ आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। एएसपी विवेक कुमार लाल ने बताया कि ट्रक मालिक भगवानसिंह व उनके भाई अलग-अलग ट्रकों से सामान लेकर जा रहे थे। ट्रक से रिसाव हुआ, जिससे कुछ लोगों ने विवाद किया। विवाद के चलते मारपीट हुई, भगवानसिंह व उदयसिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां भगवानसिंह की मृत्यु हो गई। हत्या का प्रकरण दर्ज कर सात-आठ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पहले नवरात्र पर पटियाला के काली माता मंदिर माथा टेकने पहुंचे मनीष सिसोदिया

19 Mar 2026

कानपुर: ध्रुपद की तान और शंखनाद से गूंजा अटल घाट, 110 बटुकों और 108 गायकों ने किया नव संवत्सर 2083 का स्वागत

19 Mar 2026

Chaitra Navratri 2026: फरीदाबाद के मंदिरों में नवरात्रि का जोरदार आगाज, पहले दिन भक्तों की उमड़ी भीड़

19 Mar 2026

Video: फरीदाबाद में देर रात आंधी-तूफान और बरसात का कहर, खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान

19 Mar 2026

VIDEO: डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

19 Mar 2026
विज्ञापन

VIDEO: मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर भावविभोर हुए श्रद्धालु, चैत्र नवरात्र मेले में पहले दिन उमड़े श्रद्धालु

19 Mar 2026

Meerut: ईद शनिवार को, कारी शफीकुर्रहमान ने युवाओं से की ये अपील

19 Mar 2026
विज्ञापन

मंत्री लाल चंद कटारुचक्क ने तारागढ़ स्थित दीनानगर गैस सेवा केंद्र का किया निरीक्षण

छेहरटा इलाके में फायरिंग पर गरमाई सियासत, डॉ. राजकुमार वेरका ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

19 Mar 2026

अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल से नवजात बच्चे का अपहरण

19 Mar 2026

कनाडा में पंजाबी युवक बीर इंदर सिंह की गोली मारकर हत्या, परिवार में शोक की लहर

19 Mar 2026

श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए बलविंदर सिंह भुंदड़

19 Mar 2026

अमृतसर में नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

19 Mar 2026

अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

19 Mar 2026

इटावा: अनियंत्रित कार ने सुबह टहलने निकले युवक और दो मजदूरों को कुचला

19 Mar 2026

VIDEO: तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने ट्रैक्टर और बोलेरो को मारी टक्कर, पुलिस चौकी भी क्षतिग्रस्त, दो गंभीर

19 Mar 2026

VIDEO: लखनऊ के चौक बड़ी कालीजी मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन भव्य पूजा का आयोजन

19 Mar 2026

VIDEO: नवसंवत्सर जनकल्याण न्यास की ओर से नवसंवत्सर महोत्सव पर उगते सूर्य को जल देते लोग

19 Mar 2026

VIDEO: राष्ट्रपति आगमन से पहले राम मंदिर में प्रवेश करने लगे आमंत्रित अतिथि

19 Mar 2026

VIDEO: चैत्र नवरात्रि प्रारंभ, बड़ी देवकाली माता मंदिर में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

19 Mar 2026

झज्जर: बारिश के बाद सुबह छाया हल्का कोहरा, आज भी मौसम बदलने के आसार

फतेहाबाद: परमवीर सिंह पर तंज कसने के बाद टोहाना से जाते समय पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने किया डेमेज कंट्रोल

19 Mar 2026

फतेहाबाद: रसोई गैस सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं ने हाईवे पर लगाया जाम

19 Mar 2026

वेव सिटी में मुठभेड़: लूट का वांछित बदमाश गोली लगने से घायल, तमंचा-चोरी की बाइक बरामद

19 Mar 2026

Ujjain News: गुड़ी पड़वा पर नीम मिश्रित जल से हुआ बाबा महाकाल का स्नान, मुख्य शिखर पर लहराया नया ध्वज

19 Mar 2026

बुकिंग के नए नियम से नाराज महिला सपा नेताओं ने किया प्रदर्शन

19 Mar 2026

झांसी में कनेक्शन कटने के डर से बिजली बिल जमा करने पहुंच रहे उपभोक्ता

19 Mar 2026

जौनपुर में जया किशोरी ने युवाओं से की अपील, VIDEO

19 Mar 2026

प्रेमिका के धोखे से कुंठित अपराधी ने सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ाने की दी थी धमकी

19 Mar 2026

कानपुर: भारत गैस गोदाम पर हंगामा, सर्वर ठप होने से नहीं मिले सिलिंडर

18 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed