Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Brought it by car and threw garbage in the lake: Administration imposed a fine of Rs 5,000
{"_id":"672c59fc558feb885c0beaca","slug":"brought-it-by-car-and-threw-garbage-in-the-lake-administration-imposed-a-fine-of-rs-5000-sagar-news-c-1-1-noi1338-2290897-2024-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sagar News: कार चालक ने झील में फेंका कचरा, कैमरे में हुआ कैद, प्रशासन ने लगाया पांच हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: कार चालक ने झील में फेंका कचरा, कैमरे में हुआ कैद, प्रशासन ने लगाया पांच हजार का जुर्माना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 07 Nov 2024 01:03 PM IST
Link Copied
सागर की लाखा बंजारा झील के एलीवेटेड कॉरिडोर से झील में कचरा फेंकना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। नगर निगम प्रशासन ने उसके इस कृत्य के लिए पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
दरअसल, सागर नगर की लाखा बंजारा झील न केवल शहर की पहचान है, बल्कि इसकी सुंदरता और स्वच्छता नगर के सौंदर्य का प्रतीक है। नगर निगम प्रशासन ने इस झील को साफ-सुथरा और जलकुंभी मुक्त बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत की है, ताकि यह झील हमेशा नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहे। लेकिन, कुछ लोग अपनी जिम्मेदारी को नजरअंदाज कर अपने घरों का कचरा इस झील में फेंककर इसे गंदा करते हैं।
विडंबना यह है कि ये लोग साधारण नहीं बल्कि शिक्षित और अच्छे परिवारों से संबंध रखते हैं। सोचते हैं कि कचरा फेंकते समय उन्हें कोई नहीं देख रहा। परंतु, उन्हें शायद यह ध्यान नहीं रहता कि स्मार्ट सिटी द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे उन पर 24 घंटे नजर बनाए रखते हैं।
दरअसल, बुधवार शाम को पोद्दार कॉलोनी निवासी हेमंत पोद्दार अपने घर का कचरा कार में रखकर एलीवेटेड कॉरिडोर पर पहुंचे और कचरा झील में फेंक दिया। उनकी यह हरकत स्मार्ट सिटी के कैमरों में कैद हो गई। जैसे ही यह जानकारी नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री तक पहुंची, उन्होंने परिवहन विभाग से उस गाड़ी का नंबर ट्रेस करवाकर संबंधित व्यक्ति को ढूंढ निकाला और उस पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया।
इसके पहले भी मकरोनिया क्षेत्र के एक निवासी पर अपने घर का कचरा कार में रखकर एलीवेटेड कॉरिडोर से झील में फेंकने पर जुर्माना लगाया गया था। कैमरों में झील में कचरा फेंकते हुए पकड़े जाने पर उस व्यक्ति पर भी 5000 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।