सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Father dies after eating watermelon in Sheopur, son critical, food poisoning suspected

Sheopur News: तरबूज खाने के बाद पिता की कैसे हो गई मौत? बेटे की हालत गंभीर; फूड पॉइजनिंग की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: श्योपुर ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 04:19 PM IST
Father dies after eating watermelon in Sheopur, son critical, food poisoning suspected

श्योपुर में शुक्रवार को संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का एक मामला सामने आया है। यहां तरबूज खाने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि मृतक का बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

जानकारी के अनुसार, सुसनेर, शाजापुर निवासी इंद्र सिंह परिहार अपने बेटे विनोद के साथ श्योपुर में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने किराए के मकान में रहते थे। इंद्र सिंह ड्राइवर थे। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार रात खाना खाने के बाद पिता-पुत्र की तबीयत हल्की खराब हुई थी। दोनों ने सीने में जलन और बेचैनी की शिकायत की थी।

शुक्रवार को एक बार फिर दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी और सीने में जलन महसूस होने लगी। गर्मी और बेचैनी से राहत पाने के लिए दोनों ने ठंडक के उद्देश्य से तरबूज खाया। बताया जा रहा है कि तरबूज खाने के कुछ ही देर बाद उनकी हालत अचानक ज्यादा खराब हो गई। दोनों को उल्टी, घबराहट और तेज बेचैनी होने लगी।

परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। इंद्र सिंह की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोटा रेफर कर दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश कोटा ले जाते समय रास्ते में ही इंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं, बेटे विनोद का इलाज अभी भी जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों की तबीयत किस कारण बिगड़ी। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का माना जा रहा है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ सकेगा।

ये भी पढ़ें- MP: इंदौर-उज्जैन में ही क्यों बनेगा मेडिकल टूरिज्म वेलनेस कॉरिडोर? 2000 करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर

मृतक इंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी संगीता और तीन बेटों विनोद, राजा और देवा को छोड़ गए हैं। परिवार की एक अन्य सदस्य राधिका भी श्योपुर में उनके साथ रहती थीं। घटना की सूचना मिलते ही रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन शव लेने के लिए इटावा रवाना हो गए हैं।

इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और गर्मी में खानपान को लेकर चिंता जता रहे हैं। डॉक्टरों ने भी लोगों को गर्मी के मौसम में सावधानी बरतने और ताजे व सुरक्षित खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मंगनी टूटने के बाद युवक ने थाने में निगली दवा, हालत गंभीर

15 May 2026

VIDEO: संयुक्त जन कल्याण समिति का पेयजल व अन्य की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन

15 May 2026

केदारनाथ धाम यात्रा: नियम तोड़ने वाले 409 वाहन संचालकों पर कार्रवाई

15 May 2026

कर्मचारियों ने किया कार्यबहिष्कार, वेतन वृद्धि और ओवरटाइम भुगतान की मांग

15 May 2026

अमृतसर में जल्द शुरू होंगे ऑनलाइन चालान, 1300 CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

15 May 2026
विज्ञापन

विंडलास बायोटेक के कर्मचारियों ने किया कार्यबहिष्कार

15 May 2026

मॉर्निंग वॉक कर रहे थे लोग, हाथी के पहुंचते ही मचा हड़कंप

15 May 2026
विज्ञापन

Shimla: राजधानी शिमला में पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा उछाल

15 May 2026

हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा एयरइंडिया का पहला विमान

15 May 2026

पावन भगवान वाल्मीकि तीर्थ को मिलेगी नई पहचान, 17.73 करोड़ के विकास कार्य शुरू

15 May 2026

Rajasthan Weather: राज्य में मौसम का डबल अटैक, कहीं भीषण गर्मी तो कहीं तेज बारिश का Alert

15 May 2026

Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- आचार संहिता में घोषणा करने वाले देश के पहले सीएम बने सुक्खू

15 May 2026

फिरोजपुर में आंधी से दीवार गिरने पर लगभग 25 जख्मी

फिरोजपुर पुलिस ने सात किलो 858 ग्राम हेरोइन संग चार आरोपी पकड़े

NEET Exam Paper Leak 2026: Rajasthan से अबतक 4 आरोपी गिरफ्तार, Paper बेचने पर गरमाई सियासत

15 May 2026

Ujjain: मस्तक पर वैष्णव तिलक, गले में मुंडमाला... अलौकिक स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, उमड़ा भक्तों का सैलाब

15 May 2026

आत्मनिर्भर आर्थिक राष्ट्रवाद पर उद्यमियों ने किया मंथन, VIDEO

15 May 2026

डिवीजनल प्रीमियर लीग में दबंग इलेविन और धुरंधर इलेविन के बीच रोमांचक मुकाबला, VIDEO

15 May 2026

अगले साल पं. लोकपति त्रिपाठी की 100वीं जयंती पर साल भर होंगे कार्यक्रम, VIDEO

15 May 2026

नीट पेपर लीक के विरोध में जिलेभर में प्रदर्शन, एनटीए के खिलाफ नारेबाजी; VIDEO

15 May 2026

गड़ई नदी की खोदाई शुरू, 664 लाख रुपये से होगा कायाकल्प; VIDEO

भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, यमुनानगर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

14 May 2026

Meerut: गैंगस्टर उधम सिंह की तलाश में दबिश; CO को टशन दिखाते हुए वीडियो वायरल

14 May 2026

Kanpur: अवैध चट्टों और झोपड़ियों पर चला बुलडोजर, लोगों ने नाराजगी जताई

14 May 2026

बेटे ने मचाया तांडव: जमीन के लिए पिता को लाठियों से पीटा, भाई-बहन को भी नहीं बख्शा

14 May 2026

पीएम मोदी की अपील का असर: अब ई-रिक्शा से चलेंगे विधायक पुरंदर मिश्रा

14 May 2026

Delhi News: राजधानी में दौड़ेगी हाइड्रोजन बस, सेंट्रल विस्टा में डीएमआरसी 15 मई से शुरू करेगी सर्विस

14 May 2026

फरीदाबाद की दो बहनों ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक

14 May 2026

VIDEO: घर में हो रही थी सगाई की तैयारी, तभी पहुंची युवक की लाश; यमुना में डूबने से हुई इकलाैते बेटे की माैत

14 May 2026

Meerut: पटेल मंडप में वी-सम्राट की जादूगरी ने बटोरी खूब तालियां

14 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed