सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Women erupted in anger over illegal liquor at the fish market; the smuggler was caught but escaped before

Sheopur News: श्योपुर में महिलाओं ने पकड़ा शराब तस्कर, पुलिस पहुंचने से पहले हुआ फरार; खूब हुआ हंगामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: श्योपुर ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 04:36 PM IST
Women erupted in anger over illegal liquor at the fish market; the smuggler was caught but escaped before

श्योपुर के मछली मार्केट क्षेत्र में रविवार देर रात अवैध शराब की बिक्री से परेशान महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। मोहल्ले की दर्जनों महिलाएं लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आईं और कथित शराब तस्करों के ठिकानों पर धावा बोल दिया। इस दौरान महिलाओं ने एक युवक को शराब बेचते हुए पकड़ लिया, लेकिन पुलिस के देर से पहुंचने के कारण वह उनकी पकड़ से छूटकर फरार हो गया।

स्थानीय महिलाओं का कहना है कि अवैध शराब का कारोबार क्षेत्र की सामाजिक व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है। उनके अनुसार पहले यहां एक सरकारी शराब दुकान संचालित होती थी, जिसे महिलाओं के विरोध के बाद हटा दिया गया था। हालांकि दुकान बंद होने के बाद भी क्षेत्र में कई स्थानों से चोरी-छिपे शराब की बिक्री जारी है।

रविवार रात करीब साढ़े दस बजे महिलाओं को सूचना मिली कि मछली मार्केट के पीछे एक खाली प्लॉट में कुछ युवक शराब के पाउच बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही महिलाएं मौके पर पहुंच गईं। वहां शराब पीने वालों की भीड़ लगी हुई थी। विरोध करने पर एक युवक महिलाओं से उलझ गया। महिलाओं ने उसे घेरकर पकड़ लिया और उसके झोले से बड़ी संख्या में शराब के पाउच बरामद किए।

इसके बाद महिलाओं ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी, लेकिन उनका आरोप है कि करीब आधे घंटे तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इसी दौरान मौके पर भीड़ बढ़ गई और अफरातफरी के बीच आरोपी धक्का देकर भाग निकला।

पढ़ें:  डबरा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत; घर में मचा कोहराम

महिलाओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध शराब बिक्री की शिकायतें कई बार की जा चुकी हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होती। उनका कहना है कि शराब के नशे में लोग रातभर गलियों में बैठे रहते हैं, अभद्र टिप्पणियां करते हैं और क्षेत्र का माहौल खराब करते हैं। महिलाओं के अनुसार शराब की वजह से घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवादों के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है।

घटना का वीडियो सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में महिलाएं आरोपी को घेरकर विरोध जताती दिखाई दे रही हैं, जबकि मौके पर शराब के पाउच बिखरे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि रात में सूचना प्राप्त हुई थी, लेकिन पुलिस स्टाफ अन्य मामले में व्यस्त होने के कारण मौके पर पहुंचने में देरी हुई। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

फिलहाल मछली मार्केट क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर अवैध शराब बिक्री पर रोक नहीं लगी तो वे कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगी। उनकी मांग है कि क्षेत्र में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित की जाए और नियमित रूप से छापामार कार्रवाई की जाए। श्योपुर में अवैध शराब का नेटवर्क शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक फैला हुआ है। कार्रवाई के बाद कुछ समय के लिए कारोबार थम जाता है, लेकिन फिर दोबारा शुरू हो जाता है। मछली मार्केट की यह घटना एक बार फिर अवैध शराब कारोबार और उस पर नियंत्रण की चुनौतियों को उजागर करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: शाहजहांपुर के रोजा रेलवे स्टेशन पर हंगामा, जमकर हुई मारपीट

08 Jun 2026

Pilibhit News: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, अभ्यर्थियों को सघन चेकिंग के बाद मिला प्रवेश

08 Jun 2026

नारनौल पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने किया स्वागत

जीवनगढ़ में दो पक्षों में विवाद, फायरिंग में एक घायल, सीओ नगर तृतीय सर्वम सिंह ने दी जानकारी

08 Jun 2026

VIDEO: लखीमपुर खीरी के 16 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन, प्रशासन ने किए कड़े इंतजाम

08 Jun 2026
विज्ञापन

अमेठी में सरकारी टंकी की सफाई के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

08 Jun 2026

सीतापुर में आठ केंद्रों पर शुरू हुई पुलिस भर्ती परीक्षा,19,584 अभ्यर्थी दे रहे पेपर

08 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: बदायूं में सिपाही भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा में शुरू

08 Jun 2026

VIDEO: मैनपुरी में पुलिस भर्ती परीक्षा के दाैरान केंद्रों पर कड़ा पहरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

08 Jun 2026

अमृतसर के हलका सेंट्रल के वार्ड 51 में 25 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

08 Jun 2026

Una: चिंतपूर्णी मंदिर में जेबकतरों का खेल नाकाम, होमगार्ड इंचार्ज पूर्ण सिंह ने आधे घंटे में दबोचे आरोपी, श्रद्धालुओं के ₹10,800 और पर्स बरामद

08 Jun 2026

Video: सिरमौर चालदा महासू महाराज के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

08 Jun 2026

दो लाख के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह उर्फ बब्लू को एसटीएफ ने अयोध्या में एनकाउंटर में मार गिराया

08 Jun 2026

दो लाख के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह उर्फ बब्लू को एसटीएफ ने अयोध्या में एनकाउंटर में मार गिराया

08 Jun 2026

बलरामपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कड़ी जांच के बाद मिल रहा प्रवेश

08 Jun 2026

झज्जर में रोडवेज वर्कशॉप में योग युक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा थीम के साथ कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ: सिपाही भर्ती परीक्षा में सख्ती, सिक्के तक लेकर अंदर जाना हुआ मना

08 Jun 2026

दरबार साहिब के पास फायरिंग मामले में जांच शुरू, तीन गिरफ्तार

08 Jun 2026

जय हो से गूंजा बीटिंग द रिट्रीट समारोह, अटारी बॉर्डर पर संगीतकार एआर रहमान ने बांधा समां

08 Jun 2026

लखनऊ में सिपाही भर्ती की प्रथम पाली की परीक्षा के लिए जांच के बाद सेंटर में दिया जा रहा प्रवेश

08 Jun 2026

MP News: चंदा जुटाया, श्रमदान से पहाड़ काटकर बना दी दो किमी सड़क; वर्षों तक नहीं बनी सड़क तो ग्रामीणों ने की पहल

08 Jun 2026

अमेठी में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश शुरू, ड्रोन, सीसीटीवी और क्यूआरटी टीमों की है निगरानी

08 Jun 2026

Damoh News: एकतरफा प्यार में सनकी नाबालिग का खौफनाक कांड, सोती हुई किशोरी के सिर में मारी गोली

08 Jun 2026

अमेठी: शौच के लिए जाते समय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

08 Jun 2026

हाई कोर्ट के आदेश के बाद अकाली नेता जोबनप्रीत सिंह जेल से रिहा

08 Jun 2026

Damoh News: वृद्धाश्रम के बाहर धार्मिक चित्रों को लेकर बवाल, धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप; शिकायत दर्ज

08 Jun 2026

लखनऊ : सिपाही भर्ती परीक्षा आज से, स्टेशन के बाहर रात में बड़ी संख्या में सोते मिले अभ्यर्थी

08 Jun 2026

लखनऊ : गाजीपुर थाना क्षेत्र पास मुठभेड़, महिला से आटो में छेड़छाड़ कर उन्हें फेंकने वाला आरोपित सनी गिरफ्तार

08 Jun 2026

Mahakal Bhasm Aarti: त्रिपुंड-त्रिशूल, डमरू से सजे बाबा महाकाल, खुल गया तीसरा नेत्र; जयकारों से गूंज उठा मंदिर

08 Jun 2026

VIDEO: पीलीभीत में वाहन की टक्कर से युवक की मौत, नाराज परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

08 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed