सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Physical Altercation Erupts Between Office Staff and Villagers Over Transformer Replacement

Tikamgarh: ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो भड़के ग्रामीण, बिजली विभाग में जमकर विवाद; आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2026 05:12 PM IST
Physical Altercation Erupts Between Office Staff and Villagers Over Transformer Replacement
टीकमगढ़ के जतारा स्थित बिजली विभाग कार्यालय में मंगलवार को ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों और कर्मचारियों के बीच जमकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगा दिए। घटना के बाद कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रतनगुवां भाटा का ट्रांसफार्मर पिछले डेढ़ महीने से खराब पड़ा है, जिससे ग्रामीण बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने और आश्वासन मिलने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इसी समस्या को लेकर मंगलवार को गांव की महिलाएं और पुरुष जतारा बिजली कार्यालय पहुंचे थे।

रतनगुवां निवासी सुनील अहिरवार ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी ग्रामीण विभागीय कार्यालय पहुंचे थे, जहां अधिकारियों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का भरोसा दिया था। लेकिन निर्धारित समय गुजरने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज ग्रामीण दोबारा शिकायत करने पहुंचे थे।

ग्रामीण महिलाओं कमला और सुखवती का आरोप है कि कार्यालय में समस्या बताने के दौरान कर्मचारियों ने गेट बंद कर दिया और उनके साथ मारपीट की। महिलाओं का कहना है कि धक्का-मुक्की की गई और कुर्सी फेंककर मारी गई। उन्होंने कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया है।

वहीं बिजली विभाग के बाबू चंद्रशेखर नरवरिया ने बताया कि कर्मचारियों ने ग्रामीणों से वरिष्ठ अधिकारियों के आने तक इंतजार करने की बात कही थी। उनका आरोप है कि इसी दौरान कुछ ग्रामीण उग्र हो गए और कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों के साथ हाथापाई करने लगे।

ये भी पढ़िए- Twisha Sharma Case: गर्भपात को लेकर तीन कहानियां, कौन बोल रहा झूठ, किसके दबाव में हुआ था? सच की तलाश में CBI

उन्होंने कहा कि हंगामे के दौरान कार्यालय का फर्नीचर और कंप्यूटर क्षतिग्रस्त कर दिया गया तथा बाहर से पत्थर भी फेंके गए। घटना की सूचना मिलने पर जतारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज और शिकायतों के आधार पर जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: टीजीटी परीक्षा में 57.35 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित, 864 ने छोड़ी परीक्षा

03 Jun 2026

Sirmour: पारांगत स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दी तंबाकू मुक्त समाज की सीख

03 Jun 2026

फिरोजपुर में सुविधा सेंटर मुलाजिमों ने मांगों के समर्थन में की हड़ताल

बिक्रम मजीठिया के पासपोर्ट को लेकर सरकार पर भ्रम फैलाने का आरोप, वकील ने दी सफाई

03 Jun 2026

लुधियाना में एटीएम तोड़ने वाले गिरोह के दो सरगना काबू, पांच बड़ी वारदात सुलझीं

03 Jun 2026
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में नहर में नहाने गया नवविवाहित युवक तेज बहाव में बहा, टीम तलाश में जुटी

03 Jun 2026

राजासांसी के गांव में नीची बिजली तारों से पराली बेलर में लगी आग

03 Jun 2026
विज्ञापन

Meerut: छुरी लहराकर भड़काऊ वीडियो बनाना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पोस्ट पर युवक गिरफ्तार

03 Jun 2026

Bihar News: बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, पांच अस्थायी दुकानें जलकर राख, 10 लाख से अधिक का नुकसान

03 Jun 2026

मोगा पुलिस ने व्यापारिक यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

03 Jun 2026

मोगा पुलिस ने डेढ़ किलो अफीम के साथ कार सवार दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

03 Jun 2026

फिरोजपुर छावनी में नैवेद्यम स्वीट्स एंड बेकर्स में लगी आग

आप विधायक रमन अरोड़ा ईडी के समक्ष पेश, आठ घंटे पूछताछ

03 Jun 2026

Meerut: प्राचीन बुद्धे माता मंदिर तोड़ने के आरोप पर हंगामा, सैकड़ों लोगों ने किया कोतवाली का घेराव

03 Jun 2026

यमुनोत्री धाम...मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य न शुरू होने पर बढ़ी चिंता

03 Jun 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

03 Jun 2026

जालंधर में साइकिल सवार को कुचल गया ड्राइवर, घंटों बाद दूसरी जगह मिली लाश

03 Jun 2026

हिसार में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत, दो घायल

03 Jun 2026

विश्व साइकिल दिवस: परनाला गांव में अनूठी पहल, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान ने जरूरतमंदों और छात्रों को बांटी साइकिलें

गुरुहरसहाए के गांव राणा पंज गराई क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित, विधायक बने चीफ गेस्ट

Burhanpur News: 150 फीट गहरी खाई पार कर गंदा पानी पीने को मजबूर आदिवासी, नल-जल योजना के दावों की खुली पोल

03 Jun 2026

VIDEO: 'विश्व साइकिल दिवस' पर साइकिल रैली का आयोजन, गो ग्रीन का दिया संदेश

03 Jun 2026

नसीरबास में समाज सुधार जमात की बैठक, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान

03 Jun 2026

VIDEO: गोमती नदी में नहाते समय डूबा किशोर, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

03 Jun 2026

VIDEO: ट्रक की टक्कर से बिजली के तीन खंभे गिरे, इलाके में छाया अंधेरा, देर रात तक नहीं पहुंची बिजली विभाग व पुलिस की टीमें

03 Jun 2026

अमेठी में गोमती नदी में नहाते समय किशोर डूबा, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

03 Jun 2026

लखनऊ में ट्रक ने मारी टक्कर, बिजली के तीन पोल गिरे, इलाके में छाया रहा अंधेरा

03 Jun 2026

कानपुर में फूल तोड़ते समय तेंदुए ने किसान पर किया जानलेवा हमला

03 Jun 2026

विधायक सरबजीत मानुके ने राइस मिल पर मारा छापा, बोरियों पर पाइप लगाकर डाला जा रहा था पानी

03 Jun 2026

विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली, बच्चों ने दिया फिट रहने का संदेश

03 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed