अश्विन मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर आज शुक्रवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार मे हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार किया तो वही बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। आज पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से भी गुंजायमान हो गया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अश्विन माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि वार शुक्रवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का शृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट के साथ रुद्राक्ष और फूलों की माला धारण कराई गई। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गयी। आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का त्रिपुंड और रुद्राक्ष की माला से आकर्षक स्वरूप में शृंगार किया गया। इन दिव्य दर्शनों का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार साकार स्वरूप मे दर्शन देते हैं।
ये भी पढ़ें-
क्या आप जानते हैं इंदौर के इन चैंपियंस को? सतारा में सोना जीतकर दुनिया को चौंकाया
महाकाल मंदिर में पति के साथ नजर आई यह टेलीविजन अभिनेत्री
टेलीविजन अभिनेत्री करिश्मा तन्ना इन दिनों उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की पवित्र यात्रा पर नजर है। अभिनेत्री अपने पति वरुण बंगेरा, परिवार और दोस्तों के साथ भगवान शिव का आशीर्वाद लेती नजर आईं। तन्ना पिस्ता हरे रंग की सलवार कमीज़ में उज्जैन पहुंची थीं, जबकि वरुण सफ़ेद रंग के पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। हाल ही में, करिश्मा और वरुण दुनिया भर में घूमते हुए और क्रोएशिया और स्विट्जरलैंड में मस्ती करते हुए देखे गए। करिश्मा ने स्विस आल्प्स के बीच अपने पति का जन्मदिन मनाया। याद रहे कि करिश्मा, जिन्होंने दो दशक पहले मनोरंजन उद्योग में कदम रखा था, क्योंकि सास भी कभी बहू थी से लेकर नागिन 3 और कयामत की रात जैसे शो का हिस्सा रही हैं, और उद्योग में अपने लिए एक जगह बनाई है। करिश्मा ने ग्रैंड मस्ती, राजकुमार हिरानी की संजू, और सूरज पे मंगल भारी जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में भी कदम रखा। उन्हें उनके ओटीटी शो हश हश के लिए भी प्यार किया गया था।