{"_id":"69a0309ea474097a030f36ec","slug":"video-accused-broke-his-leg-while-trying-to-escape-from-police-custody-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में आरोपी की टूटी टांग, नवविवाहिता को मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में आरोपी की टूटी टांग, नवविवाहिता को मारी थी गोली
तरनतारन में पति के साथ एक्टिवा पर जा रही नवविवाहिता को गोली मारने वाले सिरफिरे आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान करण के रूप में हुई है। पुलिस जब उसे हथियार बरामदगी के लिए मौके पर ले गई तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन ऊंचाई से कूदने के कारण उसकी टांग फ्रैक्चर हो गई। इसके बाद वह पुलिस कस्टडी में लंगड़ाते हुए दिखाई दिया। उसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है।
एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि कुछ दिन पहले रूबी नामक महिला अपने पति के साथ स्कूटी पर जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने उन्हें रोका, पहले पति पर हमला किया और फिर महिला के सिर में गोली मार दी। वारदात के बाद वह फरार हो गया था। सिटी पट्टी थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच में आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिस्टल एक व्यक्ति के घर से उसके बच्चे द्वारा चुराई गई थी, जिसे आरोपी ने छीनकर वारदात में इस्तेमाल किया। पिस्टल के मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी नवविवाहिता से शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार ने दो माह पहले उसकी शादी दूसरी जगह कर दी थी। इसी रंजिश के चलते 21 फरवरी को उसने महिला पर तीन गोलियां चला दीं। घायल महिला का अस्पताल में उपचार जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।