{"_id":"6a17ec4bf0c49a39e402e3e4","slug":"video-bakrid-celebrated-in-amritsar-with-reverence-and-brotherhood-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में बकरीद का त्योहार मुस्लिम समुदाय ने श्रद्धा, अकीदत और उत्साह के साथ मनाया। शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद हाल खैर दीन में हजारों नमाजियों ने ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, भाईचारे तथा सरबत के भले की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और प्रेम व इंसानियत का संदेश दिया।
इस मौके पर पंजाब इस्लामिक कमेटी के सदस्य मोहम्मद यूसुफ मलिक ने बताया कि मौलाना हामिद हुसैन काजमी की अगुवाई में ईद की नमाज अदा की गई। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा कुर्बानी, इंसानियत और आपसी प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से सभी धर्मों के साथ मिलजुल कर रहने और एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होने की अपील की।
कार्यक्रम में “द होप अमृतसर” एनजीओ के चेयरमैन डॉ. लखबीर सिंह रंधावा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने मुस्लिम समुदाय को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी धर्मों के लोगों को एक-दूसरे के त्योहारों में भाग लेना चाहिए। इससे देश की एकता और भाईचारा मजबूत होता है।
कश्मीर से आए रियू रियाज ने कहा कि बकरीद का असली संदेश कुर्बानी और इंसानियत है। उन्होंने लोगों से नफरत और हिंसा से दूर रहकर प्रेम और सद्भाव के साथ जीवन बिताने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।