{"_id":"69c90cad964d6f567806856f","slug":"video-bjp-national-general-secretary-tarun-chugh-listened-to-pm-modis-mann-ki-baat-program-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना
Ankesh Kumar
Updated Sun, 29 Mar 2026 04:57 PM IST
अमृतसर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने अपने कार्यालय में बैठकर प्रधानमंत्री मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुना। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार का समर्थन किया और विपक्षी दलों पर तीखे हमले बोले।
चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में खाड़ी क्षेत्र में चल रहे तनाव के बावजूद देशवासियों को भरोसा दिलाया है कि भारत में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि लगातार आपूर्ति जारी है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए चुघ ने विशेष रूप से राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि देश में जानबूझकर डर का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “आर्टिफिशियल फियर” पैदा कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है और यह देश को कमजोर करने की साजिश है।
पंजाब की राजनीति पर बोलते हुए चुघ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है और गैंगस्टर गतिविधियां, रंगदारी तथा अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोग डर के माहौल में जी रहे हैं।
चुघ ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ मामलों में सरकार के मंत्रियों पर उगाही के आरोप लग रहे हैं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी पदों के लिए पैसे लेने की बातें सामने आ रही हैं, जो प्रशासनिक व्यवस्था की कमजोरी को दर्शाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।