{"_id":"69bf98957d7d6db2fb0b3cff","slug":"video-daema-aatamahataya-mamal-nayaya-ka-maga-taja-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएम आत्महत्या मामला: न्याय की मांग तेज, गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम आत्महत्या मामला: न्याय की मांग तेज, गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार
Ankesh Kumar
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:51 PM IST
पंजाब वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (पीडब्ल्यूसी) के अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में परिजनों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मृतक के साले जसबीर सिंह ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक इस मामले में जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक परिवार अंतिम संस्कार नहीं करेगा।
जसबीर सिंह ने कहा कि हम न्याय की मांग करते हैं। जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक आगे कोई कदम नहीं उठाया जाएगा, अंतिम संस्कार भी नहीं किया जाएगा।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी हुई, जिसके पीछे सरकारी दबाव था। उनके अनुसार, “सरकारी दबाव के चलते एफआईआर में देरी हुई और मामले को दबाने की हर संभव कोशिश की गई।
परिवार का कहना है कि गगनदीप सिंह रंधावा मानसिक दबाव में थे और उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। अब परिवार और स्थानीय लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है, और विभिन्न दलों के नेता भी परिवार के समर्थन में सामने आ रहे हैं। फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई और सरकार की प्रतिक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।