{"_id":"69bf8f55e096c0c55b05d866","slug":"video-delegation-of-sikh-organizations-meets-cm-mann-over-sacrilege-cases-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेअदबी मामलों पर सिख संगठनों का सीएम मान से मिला प्रतिनिधिमंडल, सख्त कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेअदबी मामलों पर सिख संगठनों का सीएम मान से मिला प्रतिनिधिमंडल, सख्त कार्रवाई की मांग
Ankesh Kumar
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:12 PM IST
Link Copied
बेअदबी की बढ़ती घटनाओं को लेकर विभिन्न सिख संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा। इस दौरान संगठनों ने राज्य में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के मामलों पर गहरी चिंता जताई और हर मामले में सख्त व त्वरित कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में कहा कि बेअदबी की घटनाएं सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं, इसलिए ऐसे मामलों में दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि इन मामलों की जांच के लिए विशेष तंत्र बनाया जाए और लंबित मामलों का भी जल्द निपटारा किया जाए।
संगठनों ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि प्रदेश में शांति और भाईचारा कायम रह सके।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार बेअदबी के मामलों को गंभीरता से ले रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।