{"_id":"69b53c0d8460646f130d0822","slug":"video-in-amritsar-kuldeep-singh-dhaliwal-asked-questions-to-amit-shah-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमित शाह से पूछे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमित शाह से पूछे सवाल
अमृतसर में आम आदमी पार्टी के पंजाब के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कई मुद्दों पर घेरा। उन्होंने कहा कि जब अमित शाह पंजाब आ रहे हैं तो उन्हें राज्य के रुके हुए फंड भी साथ लाने चाहिए।
धालीवाल ने आरोप लगाया कि पंजाब के गांवों के विकास के लिए मिलने वाला आरडीएफ (रूरल डेवलपमेंट फंड) कई वर्षों से रोका हुआ है, जिससे ग्रामीण विकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद पंजाब को आर्थिक नुकसान हुआ है, इसलिए केंद्र सरकार को मुआवजे की राशि जारी करनी चाहिए।
उन्होंने पिछले साल आई बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र ने 1600 करोड़ रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी, लेकिन अब तक यह राशि जारी नहीं हुई। धालीवाल ने सीमा सुरक्षा, ड्रोन के जरिए हो रही नशा तस्करी और अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील पर भी केंद्र सरकार से जवाब मांगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।