Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
On the Parkash Purab of Sri Guru Tegh Bahadur Sahib Ji, lakhs of devotees paid obeisance at Sri Darbar Sahib.
{"_id":"69d49f6e40320ee1df011954","slug":"video-on-the-parkash-purab-of-sri-guru-tegh-bahadur-sahib-ji-lakhs-of-devotees-paid-obeisance-at-sri-darbar-sahib-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के प्रकाश पर्व पर श्री दरबार साहिब में लाखों श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के प्रकाश पर्व पर श्री दरबार साहिब में लाखों श्रद्धालुओं ने टेका माथा
नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व आज श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। श्री दरबार साहिब में सुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा।
देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर गुरबाणी कीर्तन का आनंद लिया और गुरु चरणों में शीश नवाया। इस विशेष अवसर पर श्री अकाल तख्त साहिब तथा गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब में भव्य जलौ सजाए गए, जिनमें सिख राजकाल के बेशकीमती रत्न, सोने के द्वार और ऐतिहासिक वस्तुओं के दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हुए।
पूरा दरबार साहिब परिसर रोशनी और फूलों से सजा हुआ बेहद आकर्षक और अलौकिक नजर आया। केवल अमृतसर ही नहीं, बल्कि अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों में भी रौनक देखने को मिली।
धार्मिक दीवानों में रागी, ढाडी और कविशरी जत्थों ने गुरु साहिब के जीवन और उनकी महान शहादत पर प्रकाश डाला। श्रद्धालुओं ने सरबत के भले, आपसी भाईचारे और विश्व शांति के लिए अरदास की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।