Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
The Health Department recovered 7 quintals of desi ghee that had arrived in Amritsar from Haryana.
{"_id":"6a201051d80005382a0e60c1","slug":"video-the-health-department-recovered-7-quintals-of-desi-ghee-that-had-arrived-in-amritsar-from-haryana-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने हरियाणा से अमृतसर पहुंचा 7 क्विंटल देसी घी किया बरामद, जांच के लिए भेजा लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने हरियाणा से अमृतसर पहुंचा 7 क्विंटल देसी घी किया बरामद, जांच के लिए भेजा लैब
अमृतसर में नकली दूध, पनीर और देसी घी की मिलावट के खिलाफ सेहत विभाग के फूड सेफ्टी विंग ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके तहत बुधवार को फूड सेफ्टी विंग के सहायक कमिश्नर राजिंदर पाल सिंह ने अपनी टीम के साथ रामबाग स्थित सोनू डेयरी पर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दूध-पनीर के सैंपल लेते समय डेयरी के अंदर एक साइड में पड़े देसी घी के टीन को देखा तो वह हरियाणा के सीरसा से सप्लाई होकर पहुंचा था। जैसे ही गहनता से छानबीन की तो डेयरी के अंदर प्रभू मार्का नाम के देसी घी के 48 टीन बरामद किए गए, जोकि 15-15 किलो के होने के चलते 7 क्विंटल बनता है। उन्होंने बताया कि औसतन एक टीन की कीमत 9 हजार रुपए के करीब होती है, लेकिन हरियाणा-सीरसा से यहां पहुंचे देसी घी के टीन की बिलिंग 6500 रुपए के हिसाब से हुई थी। राजिंदरपाल ने बताया कि 7 क्विंटल देसी घी को कब्जे में लेकर खरड़ लैब में भेजकर सोनू डेयरी को रिपोर्ट आने तक सील कर दिया है, अगर रिपोर्ट में देसी घी नकली पाया गया तो डेयरी मालिक और प्रभू मार्का नाम वाली कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।