{"_id":"6a082123b10f9b725704257f","slug":"anger-in-punjab-over-rising-petrol-and-diesel-prices-residents-of-amritsar-and-ludhiana-express-anger-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर पंजाब में नाराजगी: अमृतसर-लुधियाना के लोगों ने जताया गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर पंजाब में नाराजगी: अमृतसर-लुधियाना के लोगों ने जताया गुस्सा
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 16 May 2026 01:18 PM IST
Link Copied
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल का असर अब भारत में भी साफ दिखाई देने लगा है। 15 मई की सुबह तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी, जिससे आम लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। अमृतसर के पेट्रोल पंपों पर पहुंचे लोगों ने कीमतों में हुई बढ़ोतरी पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि पहले ही महंगाई ने घरेलू बजट बिगाड़ रखा है और अब ईंधन महंगा होने से रोजमर्रा का खर्च चलाना और मुश्किल हो जाएगा। शहरवासियों ने कहा कि वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही, लेकिन रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं लुधियाना में लोगों ने कहा कि ये तो पहले से ही तय था की पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे वहीं दूसरे व्यक्ति ने कहा कि ये बहुत की गलत हुआ है। जबतक चुनाव थे तब तक दाम नहीं बढे और जैसे ही चुनाव खत्म हुए दाम बढ़ा दिए गए। आम आदमी कहां जाए इतनी महंगाई में।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।