{"_id":"6a3e820f494214e35402337f","slug":"chandigarh-police-on-alert-after-cashier-murder-case-increased-security-and-blockade-in-markets-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: कैशियर हत्याकांड के बाद पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ाई सुरक्षा और नाकाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: कैशियर हत्याकांड के बाद पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ाई सुरक्षा और नाकाबंदी
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 26 Jun 2026 07:14 PM IST
सेक्टर-11 स्थित श्रीकुमार केमिस्ट के कैशियर की हत्या के बाद शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर उठे सवालों और प्रशासक की कड़ी नाराजगी के बाद चंडीगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। शहर के उन बाजारों और सेक्टरों को सुरक्षा के लिहाज से विशेष निगरानी में रखा गया है, जहां व्यापारियों को रंगदारी और धमकी भरे फोन कॉल मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों को रोजाना सुरक्षा व्यवस्था और गश्त की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। हत्याकांड के बाद सबसे ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था सेक्टर-11 मार्केट में दिखाई दे रही है। यहां अधिकांश केमिस्ट और कारोबारी अब पुलिस सुरक्षा के साथ-साथ निजी सुरक्षा कर्मियों (पीएसओ) की भी तैनाती करवा चुके हैं। बाजार के प्रमुख प्रवेश और निकास मार्गों पर चौबीस घंटे नाके लगाए गए हैं, जहां पुलिस के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान भी तैनात किए गए हैं। आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।