{"_id":"69be956890461059660f53ab","slug":"fir-against-4-doctors-of-fortis-hospital-in-amritsar-bodybuilder-varinder-ghuman-death-case-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर बॉडीबिल्डर वरिंदर घुम्मन मौत केस, फोर्टिस अस्पताल के 4 डॉक्टरों पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर बॉडीबिल्डर वरिंदर घुम्मन मौत केस, फोर्टिस अस्पताल के 4 डॉक्टरों पर FIR
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 21 Mar 2026 06:26 PM IST
Link Copied
अमृतसर में चर्चित बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की सर्जरी के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल के चार डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह केस जांच के बाद दर्ज किया गया है। वरिंदर घुम्मन के पिता भूपेंद्र सिंह की शिकायत पर गठित एसआईटी की जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत के मुताबिक, वरिंदर घुम्मन के पिता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनके बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी सर्जरी की गई। आरोप है कि सर्जरी के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन न करने के आरोप लगाए हैं। मामला तूल पकड़ने के बाद एसआईटी का गठन किया गया, जिसने जांच के दौरान चार डॉक्टरों को आरोपी ठहराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।