{"_id":"6a2d30ca092cd1ffa70b298f","slug":"rain-brings-pleasant-weather-to-chandigarh-aqi-in-the-good-category-waterlogging-exposes-municipal-corporati-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में बारिश से मौसम सुहावना, AQI गुड श्रेणी में; जलभराव ने खोली नगर निगम की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में बारिश से मौसम सुहावना, AQI गुड श्रेणी में; जलभराव ने खोली नगर निगम की पोल
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 13 Jun 2026 03:58 PM IST
चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश और तेज हवाओं ने शहरवासियों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। आज भी बादल छाए हुए हैं और माैसम सुहावना है। वहीं शहर की हवा भी पहले से कहीं अधिक स्वच्छ नजर आई। बारिश ने वातावरण पर जमी प्रदूषण की परत को धो डाला और चंडीगढ़ की वायु गुणवत्ता गुड श्रेणी में पहुंच गई। चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (सीपीसीसी) के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 45 दर्ज किया गया। यह स्तर बेहद स्वच्छ और स्वास्थ्य के लिए अनुकूल हवा का संकेत माना जाता है। शहर के सेक्टर-22 मॉनिटरिंग स्टेशन पर एक्यूआई 54 रिकॉर्ड किया गया, जबकि सेक्टर-25 और सेक्टर-53 में यह आंकड़ा 40-40 रहा। सभी प्रमुख क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता अच्छी श्रेणी में दर्ज की गई।चंडीगढ़ में 21.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया और लोगों ने सुहाने मौसम का आनंद लिया। हालांकि तेज हवाओं के कारण शहर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जबकि रात में आई आंधी से कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।