Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
AAP's Veerpal Kaur becomes chairperson and Gurbhej Singh Brar becomes vice-chairman of Faridkot Zila Parishad; SAD alleges high-handedness
{"_id":"6a6b5ceb3abe7d6f6509c866","slug":"video-aaps-veerpal-kaur-becomes-chairperson-and-gurbhej-singh-brar-becomes-vice-chairman-of-faridkot-zila-parishad-sad-alleges-high-handedness-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट जिला परिषद पर आप की वीरपाल कौर चेयरपर्सन व गुरभेज सिंह बराड़ बने वाइस चेयरमैन,शिअद ने धक्केशाही के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट जिला परिषद पर आप की वीरपाल कौर चेयरपर्सन व गुरभेज सिंह बराड़ बने वाइस चेयरमैन,शिअद ने धक्केशाही के लगाए आरोप
जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पद के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सफलता अर्जित की है। वीरवार को एसडीएम पुनीत शर्मा की निगरानी में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी की सदस्य वीरपाल कौर चेयरपर्सन तथा गुरभेज सिंह बराड़ वाइस चेयरमैन चुने गए। इस चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने धक्केशाही के आरोप लगाए हैं, जबकि आम आदमी पार्टी ने चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष बताया है। 10 सदस्यीय जिला परिषद में आम आदमी पार्टी के चार, शिरोमणि अकाली दल के पांच और कांग्रेस का एक सदस्य चयनित हुआ था और बहुमत से दूर होने के बावजूद आम आदमी पार्टी ने दोनों पदों पर कब्जा जमाया।चुनाव के बाद जैतो से आप विधायक अमोलक सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। विधायक अमोलक सिंह ने शिअद के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और नियमों के अनुसार कराया गया। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है और विपक्ष के आरोप बेबुनियाद हैं। उनके अनुसार शिअद के पास आवश्यक बहुमत नहीं था, इसलिए वह चुनाव परिणाम के बाद निराधार आरोप लगा रहा है।
उधर शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष परमबंस सिंह बंटी रोमाणा ने आरोप लगाया कि जिला परिषद के पांच निर्वाचित शिअद सदस्यों को एक कमरे में बंद कर सत्ता पक्ष ने मनमाने ढंग से चुनाव कराया और अपने उम्मीदवारों को विजयी घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।