{"_id":"6a3cdafff42a712844008b64","slug":"video-clash-involving-sticks-and-clubs-breaks-out-between-two-groups-over-possession-of-shops-in-mamdot-6-injured-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"ममदोट में दुकानों के कब्जे को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममदोट में दुकानों के कब्जे को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 6 घायल
फिरोजपुर के ब्लाक ममदोट में विवादित दुकानों के कब्जे को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद हिंसक में बदल गया। मुख्य सड़क पर स्थित दुकानों के बाहर धरना दे रहे एक पक्ष के सामने दूसरे पक्ष के दुकानदारों ने भी धरना शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और लाठियां, ईंटें व पत्थर चलने लगे। झड़प में दोनों पक्षों के करीब छह लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जो बाद में हाथापाई और पथराव में बदल गई।
घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और कई दुकानदारों ने सुरक्षा के मद्देनजर अपनी दुकानें बंद कर दीं। जानकारी के मुताबिक दुकानों के स्वामित्व और कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।
इसी मामले से जुड़े घटनाक्रम में करीब दो माह पहले एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी। युवक की मौत के बाद सामने आई एक ऑडियो क्लिप के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।
युवक के परिजनों ने विवादित दुकानों के बाहर स्थायी धरना लगा रखा है, जबकि दुकानदार पक्ष धरना हटाकर दुकानें खुलवाने की मांग कर रहा था। दुकानदारों ने भी धरना शुरू कर दिया, जिससे तनाव बढ़ गया।
सूचना मिलते ही थाना ममदोट पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। डीएसपी बलजिंदर सिंह ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयास शुरू किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।