{"_id":"68bffac6cfec2af4e500bfc4","slug":"video-moga-police-caught-two-drug-smugglers-travelling-in-an-i20-car-with-200-grams-of-heroin-2025-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा पुलिस ने आई 20 कार में सवार दो नशा तस्कर 200 ग्राम हेरोइन सहित पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा पुलिस ने आई 20 कार में सवार दो नशा तस्कर 200 ग्राम हेरोइन सहित पकड़े
मोगा धर्मकोट पुलिस ने नशे के खिलाफ करवाई करते हुए सोमवार को खास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गांव दोलोबाला पुल के पास से एक i20 कार में सवार दो नशा तस्कर को 200 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी धर्मकोट जसविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार को गश्त के दौरान खास मुखबिर की सूचना दी समशेर सिंह उर्फ सेरा निवासी तहसील पट्टी जिला तरनतारन और बूटा सिंह निवासी पट्टी जिला तरनतारन अपनी कार आई-20 नंबर PB-05-AE-6229 में बैठकर फतहेगढ़ पंचतूर की ओर से धर्मकोट आ रहे हैं और उनके पास हेरोइन है।सूचना मिलते ही पुलिस ने थाना धर्मकोट की सीमा में नाकाबंदी कर उक्त गाड़ी को रोका। तलाशी लेने पर कार सवार दोनों व्यक्तियों को काबू कर उनके कब्जे से 200 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में थाना धर्मकोट में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर करके दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि वे यह हेरोइन मनप्रीत सिंह निवासी जाफर वाला तहसील कोट ईसे खां को सप्लाई करने जा रहे थे। मनप्रीत सिंह का नाम भी मामले में शामिल कर लिया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि आगे की पूछताछ में और खुलासे हो सकें। तीसरे आरोपी मनप्रीत सिंह का तलाश जारी हे उन्हें जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।