{"_id":"68e628aaefc364f7650bdc68","slug":"video-moga-samalsar-police-arrested-two-persons-with-two-stolen-motorcycles-2025-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा समालसर पुलिस ने दो व्यक्तियों को चोरी के दो मोटरसाइकिलों सहित किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा समालसर पुलिस ने दो व्यक्तियों को चोरी के दो मोटरसाइकिलों सहित किया गिरफ्तार
मोगा जिला पुलिस को अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एक और सफलता मिली है। थाना समालसर पुलिस ने विशेष मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को चोरी की दो मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना समालसर के एस.एच.ओ. कमलजीत सिंह ने बताया कि थाना पुलिस पार्टी मंगलवार को गश्त के दौरान थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलें लेकर मंडी सेखा कलां के पास बेचने की फिराक में हैं।सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापामारी की और दोनों आरोपियों को मौके से काबू कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दो चोरीशुदा मोटरसाइकिलें बरामद कीं।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान,जंगीर सिंह निवासी जिला बठिंडा,हरजीत सिंह निवासी जिला श्री मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है। थाना समालसर में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि आगे की जांच में और चोरीशुदा मोटरसाइकिलों की बरामदगी की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।