Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Operation Prahar 3.0: Major police action in Moga, Faridkot and Muktsar, 420 accused arrested, simultaneous raids at 436 locations
{"_id":"6a49128feaa678bcb90c657f","slug":"video-operation-prahar-30-major-police-action-in-moga-faridkot-and-muktsar-420-accused-arrested-simultaneous-raids-at-436-locations-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन प्रहार 3.0: मोगा, फरीदकोट व मुक्तसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 420 आरोपी गिरफ्तार, 436 स्थानों पर एक साथ छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन प्रहार 3.0: मोगा, फरीदकोट व मुक्तसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 420 आरोपी गिरफ्तार, 436 स्थानों पर एक साथ छापेमारी
पंजाब के डीजीपी द्वारा शुरू किए गए 'ऑपरेशन प्रहार 3.0' के तहत फरीदकोट रेंज पुलिस ने शुक्रवार को मोगा, फरीदकोट और श्री मुक्तसर साहिब जिलों में व्यापक स्तर पर विशेष सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान 1,295 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 436 स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस संबंध में जानकारी देते हुए फरीदकोट रेंज के आईजी निलांबरी जगदले ने प्रेस वार्ता में बताया कि 4 जुलाई को चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान कुल 420 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दो गैंगस्टरों के सहयोगी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) के विभिन्न मामलों में 245 आरोपियों, एनडीपीएस एक्ट के तहत 129 आरोपियों, अन्य विभिन्न मामलों में 50 व्यक्तियों तथा 14 घोषित भगोड़ों (पीओ) को गिरफ्तार किया गया। इस के इलावा 502 ग्राम हेरोइन , 3000 टेबलेट, 55 केजी चूरा पोस्त,12000 ड्रग मनी, 46 लीटर लाहन, 2 पिस्टल बरामद हुई हे ।आईजी निलांबरी जगदले ने कहा कि पंजाब पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी खुफिया सूचनाओं के आधार पर ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे, ताकि मोगा, फरीदकोट और श्री मुक्तसर साहिब जिलों में अपराधियों के लिए कोई जगह न बचे तथा आम जनता को सुरक्षित, निडर और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।