Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amroha News
›
Candidates were allowed to enter the examination hall after iris scanning, biometrics, and a security check.
{"_id":"6a48c262a988926088088f64","slug":"video-candidates-were-allowed-to-enter-the-examination-hall-after-iris-scanning-biometrics-and-a-security-check-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"आई स्कैनिंग, बायो मेट्रिक और तलाशी के बाद परीक्षा के लिए दाखिल हो सकेे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आई स्कैनिंग, बायो मेट्रिक और तलाशी के बाद परीक्षा के लिए दाखिल हो सकेे अभ्यर्थी
गजरौला। यूपी टीईटी परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए अभ्यर्थियों की
कॉलेज गेट पर आई स्कैनिंग की गई। बायो मेट्रिक कराने और सघन तलाशी के बाद ही उनको परीक्षा कक्ष के अंदर जाने दिया। नगर के दोनों ही परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 बजे से परीक्षार्थियों की लाइन लग गई थी। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा बृहस्पतिवार को आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता (टीईटी) परीक्षा के लिए नगर के ज्ञान भारती इंटर कॉलेज व शिव इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए। ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में 504 और शिव इंटर कॉलेज में 480 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए। ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में इंस्पेक्टर क्राइम राम जीवन यादव के नेतृत्व में औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुभाष चौहान समेत करीब 15 का स्टाफ तैनात किया गया। शिव इंटर कॉलेज में 10 पुलिसकर्मियों पर शांतिपूर्ण परीक्षा कराने की जिम्मेदारी है। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए कार्यदायी संस्था को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसके कर्मचारी दोनों परीक्षा केंद्रों के गेट पर तैनात हो गए। उन्होंने ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पी जी गोस्वामी और शिव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शरद कुमार शर्मा की मौजूदगी में परीक्षा केंद्र पर सबसे पहले अभ्यर्थियों की आई स्कैनिंग की। इसके बाद बायो मेट्रिक की गई। सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को अंदर परीक्षा कक्ष में जाने दिया। एसडीएम शैलेष कुमार दूबे ने भ्रमण कर नकल विहीन परीक्षा का जायजा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।