{"_id":"6a48c25a42719229070e642c","slug":"video-health-department-staff-forced-to-remain-confined-in-their-homes-due-to-waterlogging-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जल भराव के कारण घर में कैद होने को मजबूर स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल भराव के कारण घर में कैद होने को मजबूर स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ
गजरौला। बारिश से हुए जल भराव के कारण स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ घर में कैद होने को मजबूर है। सीएचसी की आवासीय कॉलोनी में एक से डेढ़ फीट भरा पानी उनकी परेशानी का सबब बना है।
बुधवार रात और बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश से नगर के कई मोहल्लों में जल भराव हो गया। मगर सबसे अधिक बुरे हालात ब्लॉक के निकट स्थित सीएचसी की आवासीय कॉलोनी की है। यहां पर एक से डेढ़ फीट पानी भरा है। जिससे कॉलोनी में रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे
एक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी जल भराव के कारण कपड़ेे खराब होने के डर से अपने घर तक नहीं जा रही थी। तभी विभाग का ही बाइक सवार युवक आया और महिला कर्मचारी उसकी बाइक पर लिफ्ट लेकर अपने आवास तक गई। यह हाल तब है, जब इसी आवासीय कॉलोनी में पूर्व कार्यवाहक सीएमओ डॉ.योगेंद्र सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ.पल्लवी गंगवार भी परिवार समेत रहतेे हैं। ईओ ललित कुमार आर्य का कहना है कि सड़क अधिक ऊंची हो जाने के कारण कॉलोनी के पानी का निकास नहीं हैै। हालांकि वह
पंपसेट लगाकर पानी निकलवाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।