{"_id":"6a48c2534b1f9c67180d3212","slug":"video-a-stray-bull-wreaked-havoc-in-fazalpur-for-an-hour-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"एक घंटे तक छुट्टा सांड़ ने फाजलपुर में मचाया आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला। छुट्टा सांड़ ने एक घंटे तक फाजलपुर में आतंक मचाया। चारा लेकर आ रहे किसान की बुग्गी में जुड़ेे बैल पर हमला कर दिया। वह नीचे गिर गया। लाठी, डंडे मारकर और ईंट, पत्थर फेंक कर सांड़ को भगाने की कोशिश करते रहे। एक घंटे की मशक्कत के बाद सांड़ को रोका और बैल को खड़ा कर अलग किया। काफी दूर तक बुग्गी के पीछे दौड़ा।
नगर के फाजलपुर मोहल्ला निवासी एक किसान बृहस्पतिवार सुबह करीब 6 बजे खेत से चारा लेकर आया। उसकी बुग्गी में बैल जुड़ा हुआ था। जैसे ही किसान चारा लदी बुग्गी को लेकर धनौरा मार्ग से फाजलपुर मोहल्ले में अंंदर की तरफ मुड़ा, इस बीच छुट्टा सांड़ आ गया। उसने बुग्गी में जुड़े बैल पर हमला कर दिया। वह नीचे गिर गया। किसान के शोर मचाने पर आस पास के लोग लाठी, डंडे लेकर दौड़ेे। हमलावर हो रहे सांड़ को भगाने की
कोशिश करने लगे, लेकिन वह पीछे नहीं हटा। उस पर लाठी डंडे मारते तो वह गर्दन झुकाकर सीधा हमला करने के लिए दौड़ता। लोग उसके डर के मारे पीछे भाग जाते। इधर बुग्गी में जुड़ा बैल नीचे पड़ा रहा। उधर उसके आतंक के कारण एक स्कूल के बच्चों से भरी बस को लेेकर चालक खड़ा हो गया। लोगों ने सांड़ को भगाने के लिए लंबे सरिये में आगे कपड़ा बांधा और उसमें आग लगाई। जिससे सांड़ को डराने और भगाने की कोशिश, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। करीब 20-25 लोगों नेे लाठी, डंडे व सरिये से उसे कुछ दूर भगाया। मौका मिलते ही बैल को बुग्गी से निकाला। सांड़ को चकमा देने के लिए बुग्गी को मौके पर ही छोड़ दिया और बैल को चुपचाप
ले गए। उसके ओझल होते ही जैसे ही बुग्गी को कुछ लोगों ने हाथ से खींचकर दूर ले गए, सांड़ उसके पीछे फिर दौड़ पड़ा। मगर उसमें बैल जुड़ा नहीं होने पर वापस लौट गया। ईओ ललित कुमार आर्य का कहना है कि उन्होंने सांड़ और एक गाय को पकड़वाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।