{"_id":"6a65f02f1bcc5521100716be","slug":"video-young-boy-dies-after-being-shot-by-licensed-revolver-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से युवक की मौत, अकाली दल के नेता का बेटा था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली लगने से युवक की मौत, अकाली दल के नेता का बेटा था मृतक
मोगा जिले के नजदीकी कस्बा बुट्टर कलां में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगने के कारण 35 वर्षीय एडवोकेट अमनिंदर सिंह की मौत हो गई। मृतक एडवोकेट अमनिंदर सिंह, शिरोमणि अकाली दल के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ नेता हरभूपिंदर सिंह लाडी के बेटे थे।
वह शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चल गई, जो सीधे उन्हें जा लगी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किन परिस्थितियों में और कैसे चली।
एडवोकेट अमनिंदर सिंह के आकस्मिक निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों में शोक की लहर फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई लोगों ने गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
सूचना मिलते ही थाना बंधनी कलां की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
थाना बंधनी कलां के एसएचओ जसविंदर सिंह के अनुसार, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल शव को दौधर शव गृह में रखवाया गया है। मृतक की बहन के विदेश से आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।