{"_id":"69c0aca378df3960a107c66c","slug":"video-young-man-from-zira-dies-in-canada-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा के नौजवान की कनाडा में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा के गादड़ी वाला रोड के नजदीक रहने वाले धर्मवीर वर्मा के बेटे अनमोल वर्मा (22) की कनाडा के सरी में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई।
पीड़ित पिता धर्मवीर ने बताया कि चार साल पहले उनका छोटा बेटा अनमोल ज
स्टडी बेस पर कनाडा गया था। बाद में वर्क परमिट पर कनाडा के सरी में काम करने लगा। जहां उसका बड़ा भाई और परिवार भी रहता था। दूसरे रिश्तेदार भी उसके साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को जब उनके अपने बेटे से बात हुई, तो उसके बाद उसने कहा कि मुझे सुबह काम पर जाना है और मैं सोने जा रहा हूं।
धर्मवीर ने बताया कि कनाडा से उनके जीजा ने फोन कर बताया कि उनके बेटे की अटैक से मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि जब मैंने अपने बेटे से बात करने के लिए कॉल किया तो उसने मेरा कॉल भी नहीं उठाया और जब बाद में पता चला कि उसकी मौत हो गई है। उन्होंने समाजसेवियों और सरकार से अपील की कि उनके बेटे अनमोल वर्मा की डेड बॉडी को जीरा लाया जाए ताकि अंतिम संस्कार करके अपना फर्ज निभा सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।