{"_id":"69d4a804151c80c4810f33fe","slug":"video-caso-operation-in-ludhiana-police-cordons-off-area-apprehends-19-smugglers-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में कासो आपरेशन, पुलिस ने घेराबंदी कर 19 तस्कर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में कासो आपरेशन, पुलिस ने घेराबंदी कर 19 तस्कर दबोचे
पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदेश को नशा मुक्त करने के संकल्प के साथ छेड़े गए विशेष अभियान के तहत मंगलवार सुबह महानगर में खाकी का बड़ा एक्शन देखने को मिला।
पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने शहर के संवेदनशील इलाकों में कॉम्बिंग एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाकर नशे के नेटवर्क को हिलाकर रख दिया। योजनाबद्ध तरीके से की गई इस छापेमारी में पुलिस ने अब तक 19 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं।
मंगलवार सुबह तड़के ही पुलिस की दर्जनों गाड़ियों ने दुगरी क्षेत्र की सीआरपीएफ कॉलोनी, जवाहर नगर और भाई हिम्मत सिंह नगर जैसे इलाकों को चारों तरफ से घेर लिया। ऑपरेशन की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस ने इन कॉलोनियों के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स को पूरी तरह सील कर दिया था, ताकि कोई भी संदिग्ध भागने में कामयाब न हो सके। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि इन इलाकों से लंबे समय से नशा तस्करी और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस लगातार इन हॉटस्पॉट पर नजर रख रही थी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने न केवल संदिग्ध घरों की गहन तलाशी ली, बल्कि मौके पर मौजूद व्यक्तियों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले। सीपी स्वप्न शर्मा ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस की नीति है और सप्लाई चेन को पूरी तरह ध्वस्त करने तक यह अभियान थमेगा नहीं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे समाज को इस बुराई से बचाने के लिए पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध जानकारी को साझा करें। फिलहाल पुलिस की टीमें अभी भी इलाके में मौजूद हैं और पकड़े गए तस्करों से पूछताछ के आधार पर आगे की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं। इस अचानक हुई बड़ी कार्रवाई से इलाके के अपराधियों और नशा तस्करों में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।