{"_id":"69ca702354d29ffe290acac8","slug":"video-jagraon-arhtiya-association-to-boycott-government-wheat-procurement-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगरांव आढ़तिया एसोसिएशन का एलान, सरकारी गेहूं खरीद का करेंगे बायकॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगरांव आढ़तिया एसोसिएशन का एलान, सरकारी गेहूं खरीद का करेंगे बायकॉट
Ankesh Kumar
Updated Mon, 30 Mar 2026 06:14 PM IST
Link Copied
एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अनाज मंडियों में शुमार जगरांव मंडी में आढ़तिया एसोसिएशन ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आढ़तिया एसोसिएशन ने एलान किया है कि 1 अप्रैल से आने वाले गेहूं सीजन में सरकारी खरीद का अनिश्चितकालीन बायकॉट किया जाएगा।
एसोसिएशन के इस फैसले के तहत जगराओं मंडी के साथ-साथ आसपास के सभी खरीद केंद्रों में भी गेहूं की खरीद पूरी तरह से बंद रहेगी। आढ़तियों ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
एसोसिएशन के नेता घनैया गुप्ता ने बताया कि पिछले काफी समय से आढ़तियों की मांगों को सरकार द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उल्टा आढ़तियों पर लगातार नए-नए बोझ डाले जा रहे हैं, जिससे आढ़तियों में भारी रोष है।
एसोसिएशन की ओर से निर्णय लिया गया है कि 1 अप्रैल से मंडियों में न तो गेहूं की खरीद होगी, न ही ट्रांसपोर्ट किया जाएगा और न ही छंटाई या बिक्री की जाएगी। इसके अलावा सभी आढ़तियों की दुकानों पर काले झंडे लगाकर सरकार के खिलाफ रोष जताया जाएगा।
आढ़तियों ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार उन्हें उनका बकाया 2.50 प्रतिशत कमीशन नहीं देती और जबरन लगाए जा रहे ईपीएफ नियम को वापस नहीं लिया जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके घनैया गुप्ता बांका, स्वर्णजीत सिंह, गिलजगजीत सिंह सिद्धू, गुरमीत सिंह दोधर, जितिंदर सिंह सरां, नवीन सिंघला, राज कुमार भल्ला, महिंदर पाल सिंह, अमृतपाल सिंह, बूटा सिंह ग्रेवाल, मनोहर लाल, आशु मित्तल समेत आढ़तिया एसोसिएशन के अन्य सदस्य हाजिर थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।