{"_id":"69ca737b354e328eef0cfc1c","slug":"video-youth-who-escaped-from-custody-becomes-headache-for-ludhiana-police-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिरासत से फरार हुआ युवक बना लुधियाना पुलिस के लिए मुसीबत, एएसआई पर गभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरासत से फरार हुआ युवक बना लुधियाना पुलिस के लिए मुसीबत, एएसआई पर गभीर आरोप
Ankesh Kumar
Updated Mon, 30 Mar 2026 06:28 PM IST
Link Copied
24 मार्च को पुलिस हिरासत से फरार युवक का मामला जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस के गले की हड्ड़ी बन गया है। दाखा पुलिस की हिरासत से फरार बोपाराय कलां के हनौक सिंह उर्फ हनी का 6 दिन बाद भी कोई सुराग ना लगने से कोहराम मचा हुआ है। हनी के पिता सतनाम सिंह और मां सुरिंदर कौर रानी ने एएसआई नरिंदर कुमार शर्मा पर बेटे हनी को जबरी उठा कर ले जाने और जान से मारकर खुर्दबुर्द करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। हनी की मां सुरिंदर कौर रानी को मानसिक प्रताड़ना के चलते दौरे पड़ने लगे हैं और उसे डीएमसी अस्पताल लुधियाना भर्ती करवाया गया है। मुकदमा और वारंट हनी को वर्कशॉप से पीटते हुए अपनी प्राइवेट स्विफ्ट कार में ले जाने वाले एएसआई नरिंदर कुमार शर्मा पर भी गाज गिर गई है। डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि फिलहाल एएसआई नरिंदर कुमार शर्मा का दाखा से जगरांव सिटी तबादला करके विभागीय जांच बिठा दी है। वहीं हनी का पुलिस हिरासत से भागने का वीडियो भी सामने आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।