Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
Mohali News
›
Gangster Jobanjit, alias Billa, arrived in India after being deported from Indonesia and was taken into police custody at Mohali Airport.
{"_id":"6a661714027ca382e708c032","slug":"video-gangster-jobanjit-alias-billa-arrived-in-india-after-being-deported-from-indonesia-and-was-taken-into-police-custody-at-mohali-airport-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोहाली: इंडोनेशिया से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचा गैंगस्टर जोबनजीत उर्फ बिल्ला, मोहाली एयरपोर्ट से पुलिस हिरासत में लिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली: इंडोनेशिया से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचा गैंगस्टर जोबनजीत उर्फ बिल्ला, मोहाली एयरपोर्ट से पुलिस हिरासत में लिया गया
मोहाली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फरार चल रहे गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन बिल्ला को रविवार को इंडोनेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया। आरोपी को हवाई यात्रा के जरिए मोहाली के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लाया गया, जहां पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की टीम उसे लेकर पहुंची। एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद अमृतसर पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे अपनी हिरासत में ले लिया। आरोपी को आगे की पूछताछ और अदालत में पेश करने के लिए अमृतसर ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब सवा 5 बजे एसपी विक्रम बराड़ की अगुवाई में एजीटीएफ की टीम आरोपी को लेकर एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट परिसर को पुलिस छावनी में तबदील किया गया हुआ था। परिसर से बाहर निकलते ही अमृतसर पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जोबनजीत के बाहर आते ही पुलिस ने उसे मुंह पर काला लिबास डाल दिया। इसके बाद हाई सिक्योरिटी में उसे अमृतसर ले जाया गया।
पंजाब पुलिस के अनुसार, जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन बिल्ला लंबे समय से विदेश में छिपकर गिरफ्तारी से बच रहा था। उसके खिलाफ पंजाब में चार हत्या, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट और आम्र्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय अपराधियों के नेटवर्क से भी जुड़ा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।