{"_id":"6a709161af91dc42f80d2f5c","slug":"video-shopkeepers-in-nayagaon-main-market-distressed-by-garbage-piles-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नयागांव मुख्य बाजार में कूड़े के ढेर से दुकानदार बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयागांव मुख्य बाजार में कूड़े के ढेर से दुकानदार बेहाल
नयागांव इलाके में 24 जुलाई से सफाई कर्मचारियों की काम छोड़ो हड़ताल का असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। मुख्य बाजार सहित नगर के 21 वार्डों की गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कई स्थानों पर कूड़ा सड़कों पर बिखरा पड़ा है, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गंध के कारण बाजार में बैठना और सांस लेना तक मुश्किल हो गया है।
मार्केट प्रधान उमेश गुलायनी ने बताया कि कई दिनों से बाजार से कूड़ा नहीं उठाया गया है। गंदगी के कारण मक्खी, मच्छर और अन्य कीट तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि बदहाल सफाई व्यवस्था का असर व्यापार पर भी पड़ रहा है और ग्राहक बाजार आने से कतरा रहे हैं।
दुकानदार पवन बंसल ने कहा कि कूड़े के ढेरों से उठ रही बदबू असहनीय हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब लोग घरों का कूड़ा भी बाजार में फेंक रहे हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।