{"_id":"6a116d657f6674a7cb033ab7","slug":"video-accident-in-moga-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में एक्टिवा सवार महिला ने एक युवक को मारी टक्कर घटना, दोनों गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में एक्टिवा सवार महिला ने एक युवक को मारी टक्कर घटना, दोनों गंभीर
मोगा के बिजली घर के सामने CIA स्टाफ वाली गली में एक एक्टिवा सवार महिला ने एक युवक को जबरदस्त टक्कर मार दिया जिसकी पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार महिला और पैदल जा रहा युवक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद सोसायटी सदस्यों ने फुर्ती दिखाते हुए अपनी इमरजेंसी गाड़ी के जरिए दोनों घायलों को मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया,
घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसके चलते डॉक्टरों ने उसे मोगा के सरकारी अस्पताल से मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया है। वहीं स्कूटी सवार महिला का इलाज मोगा के सरकारी अस्पताल में ही चल रहा है।
स्कूटी चालक महिला बलजीत कौर और उनके पति करमजीत सिंह ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि बलजीत कौर बाजार से CIA स्टाफ वाली गली से होकर जा रही थीं। इसी दौरान एक युवक अचानक स्कूटी के आगे आ गया। उनके मुताबिक युवक कभी सड़क के बाएं और कभी दाएं तरफ चल रहा था, जिस कारण यह हादसा हुआ।
वहीं इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर रजनी ने जानकारी देते हुए बताया कि रोड एक्सीडेंट में घायल दो मरीज अस्पताल में लाए गए थे, जिनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल थे। महिला की पहचान बलजीत कौर और युवक की पहचान जशनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। डॉक्टर रजनी के मुताबिक महिला को भी काफी गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत स्थिर है। वहीं युवक जशनप्रीत सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी है, जिसके चलते उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया गया है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।