Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Construction of road to village Palahi and about 25 other villages of Phagwara begins
{"_id":"699828f520c4d468fc0666d6","slug":"video-construction-of-road-to-village-palahi-and-about-25-other-villages-of-phagwara-begins-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा के गांव पलाही और अन्य लगभग 25 गांवों की तरफ जाने वाली सड़क का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा के गांव पलाही और अन्य लगभग 25 गांवों की तरफ जाने वाली सड़क का निर्माण शुरू
फगवाड़ा से ऐतिहासिक गांव पलाही व अन्य लगभग 25 गांवों की तरफ जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य आज शुरू हो गया है। लोकसभा हलका होशियारपुर के सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने इस निर्माण कार्य का विधिवत रूप से रिबन काट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधानसभा हलका फगवाड़ा के आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज हरनूर सिंह हरजी मान, मेयर रामपाल उप्पल, डिप्टी मेयर विक्की सूद तथा आम आदमी पार्टी के शिक्षा क्रांति कोऑर्डिनेटर गुरदीप सिंह दीपा भी उनके साथ थे। इस अवसर पर उन्होंने विश्वास दिलवाया कि इस सड़क के बाद बंगा रोड की सड़क का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सड़क का निर्माण करने वाली कंपनी अगले पांच साल तक सड़क का रख रखाव भी करेगी। गौरतलब है कि फगवाड़ा को एतिहासिक गाँव पलाही तथा अन्य लगभग 25 गाँवों से जोड़ने वाली उक्त सड़क पिछले लगभग 12 साल से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी तथा लोगों द्वारा इस सड़क के निर्माण या मुरम्मत के लिए कई बार प्रशासन व सरकार के पास गुहार लगाई जा चुकी थी। अब इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने पर जहां लोगों ने राहत की सांस ली है वहीं उन्होंने सरकार व प्रशासन का धन्यवाद भी किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।