{"_id":"69bbc74da11d40bacb02bff1","slug":"video-inotech-2026-organized-at-pushpa-gujral-science-city-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में साइंस सिटी में इनोटेक 2026 का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में साइंस सिटी में इनोटेक 2026 का आयोजन
पुष्पा गुजराल साइंस सिटी द्वारा आई .के .जी पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के सहयोग से साइंस सिटी के 20वें स्थापना दिवस पर इनोटेक्ट 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पंजाब भर के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों के 400 से अधिक छात्रों ने आधुनिक तकनीकों पर आधारित नवीन मॉडल प्रदर्शित किए।
इस अवसर पर पुष्पा गुजराल साइंस सिटी के निदेशक डॉ. राजेश ग्रोवर ने कहा कि वैश्वीकरण के युग में देश के सतत विकास और प्रतिस्पर्धात्मकता के लिए नवाचार मुख्य प्रेरक शक्ति है। व्यक्तिगत स्तर पर, नए युग की जटिल और महंगी प्रक्रियाओं को सरल और सस्ता बनाने की ओर अग्रसर हैं। इसके परिणामस्वरूप, नए क्षेत्र, प्रौद्योगिकियां और अवसर पैदा होते हैं, जो देश के सतत विकास को सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के निवासी, विशेषकर गांवों में रहने वाले लोग, अपने नवाचार और रचनात्मकता के लिए जाने जाते हैं, इस लिए, पंजाब के युवाओं के कौशल और कला को निखारने के लिए एक उपयुक्त मंच तैयार करना समय की मांग है।
इस अवसर पर युवा इंजीनियरों को संबोधित करते हुए साइंस सिटी के वैज्ञानिक-डी इंजीनियरिंग रितेश पाठक ने कहा कि प्रोफेशनल कॉलेजों के छात्रों से वर्किंग मॉडल तैयार कराकर उन्हें नवाचार और रचनात्मकता की ओर प्रोत्साहित करने की आशा से यह कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास नवप्रवर्तकों को अनौपचारिक स्तर पर उद्यमी बनने के अवसर प्रदान करने में सहायक होते हैं।
इनोटेक 2026 के दौरान छात्रों ने खूब इनोवेशन का प्रदर्शन किया। इस मौके पर विशेषज्ञों का पैनल जिसमें पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के डा.बलविंदर सिंह सोच, आईकेजी पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के डाॅ. रमन कुमार, वहीं थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पटियाला के डॉ. विकास हांडा द्वारा मॉडल के निरीक्षण के बाद घोषित परिणाम इस प्रकार रहे: सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग श्रेणी में पहला स्थान चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज लांडरा (प्रोजेक्ट: शी-शीदल) की टीम ने जीता, पॉलिटेक्निक श्रेणी में श्री गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज, लुधियाना की टीम पहले स्थान पर रही (प्रोजेक्ट: सिविक कनेक्ट)। ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग श्रेणी (प्रोजेक्ट: इलेक्ट्रोमैग्नेटिक ब्रेकिंग सिस्टम) में चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र प्रथम आए, पॉलिटेक्निक कॉलेजों की श्रेणी में मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के छात्रों ने बाजी मारी। इसी तरह, चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज (प्रोजेक्ट: सानिचित) और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के पॉलिटेक्निक (प्रोजेक्ट: गार्जियन वूमेन सेफ्टी ग्लोब्स) के छात्रों ने मेक्ट्रोनिक श्रेणी में जीत हासिल की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।